Australia PM पहुंचे राष्ट्रपति भवन, कहा- 'PM मोदी ने काफी अच्छे से वेलकम किया'

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अल्बानीज संग दो मंत्री और एक उच्च-स्तरीय व्यापार प्रतिनिधिमंडल भारत आया है।। एंथनी अल्बानीज 8 मार्च से लेकर 11 मार्च तक भारत की यात्रा पर हैं। वे इस बुधवार को ऑस्ट्रेलिया से अहमदाबाद पहुंचे थे। वहीं बाद में, गुरुवार को मुंबई में भारत के पहले स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत पर सवार हुए। इसके बाद गुरुवार शाम को वे दिल्ली पहुंचे।

दरअसल ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथोनी अल्बानीज भारत की चार दिवसीय यात्रा पर हैं। जहां आज वह राष्ट्रपति भवन पहुंचे। बता दें कि, यहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। इसके बाद मीडिया से बातचीत करने के दौरान अल्बानीज ने भारत की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने मेरा बहुत अच्छे से स्वागत किया। साथ ही बताया ऑस्ट्रेलिया और भारत अच्छे मित्र हैं और पार्टनर भी हैं। हम दिन प्रति दिन अपने संबंध को और मजबूत कर रहे हैं।

बता दें कि, अल्बानीज के संग दो मंत्री और एक उच्च-स्तरीय व्यापार प्रतिनिधिमंडल भी भारत आया है। एंथनी अल्बानीज की भारत यात्रा 8 मार्च 2023 से 11 मार्च तक हैं। वे बुधवार को ऑस्ट्रेलिया से अहमदाबाद आए थे। वहीं, कल गुरुवार को मुंबई में भारत के पहले स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत पर सवार हुए। साथ ही साथ वे गुरुवार शाम दिल्ली पहुंचे।

PM मोदी के लिए कही यह बात

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बानीज ने कहा कि भारत की नौसेना के प्रतिभाशाली और उच्च पेशेवर पुरुषों और महिलाओं के साथ बैठक की मुझे बेहद खुशी है। यह रक्षा संबंधों को मज़बूत बनाता है और इन्हें नए स्तरों तक ले जाता है। अल्बानीज ने आगे पीएम नरेंद्र मोदी को रक्षा और सुरक्षा साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए समर्पण देने के लिए शुक्रिया किया।

BCCI: बीसीसीआई ने दिया बड़ा अपडेट, बताया कब होगी बुमराह की वापसी

Tags

Anthony Albaneseanthony albanese at rashtrapati bhavananthony albanese in indiaanthony albanese indiaanthony albanese india visitanthony albanese rashtrapati bhavananthony albanese to visit indiaanthony albanese visit indiaanthony albanese visits indiaAustralian PM Anthony Albanese
विज्ञापन