September 19, 2024
  • होम
  • आतिशी बनेंगी सबसे कम उम्र की महिला CM, जानें सबसे बुजुर्ग कौन ?

आतिशी बनेंगी सबसे कम उम्र की महिला CM, जानें सबसे बुजुर्ग कौन ?

  • WRITTEN BY: Manisha Shukla
  • LAST UPDATED : September 17, 2024, 9:42 pm IST

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) ने आतिशी मार्लेना को दिल्ली का सीएम बनाने का फैसला किया है. यह निर्णय आज अरविंद केजरीवाल के आवास पर हुई आप विधायक दल की बैठक में लिया गया। उन्होंने 17 सितंबर यानि आज शाम को अपने पद से इस्तीफा दे दिया और उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मुलाकात कर औपचारिक रूप से अपना इस्तीफा सौंप दिया हैं। अब बात करें आतिशी की उम्र की तो फिलहाल वह 43 साल की हैं। शपथ लेते ही वह भारत की सबसे कम उम्र की मौजूदा मुख्यमंत्री बन जाएंगी।

देश के मशहूर मुख्यमंत्रियों की उम्र की बात करें तो उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ इस लिस्ट में 9वें स्थान पर हैं और उनकी उम्र 52 साल है। वहीं, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 49 साल के हैं और वह इस लिस्ट में 5वें नंबर पर हैं। पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान 50 साल के हैं और वह लिस्ट में छठे स्थान पर हैं। वहीं, बिहार के सीएम फिलहाल 73 साल के हैं। भारत के सबसे उम्रदराज मुख्यमंत्री केरल के सीएम पिनाराई विजयन 79 साल के हैं और वह लिस्ट में 30वें नंबर पर हैं।

भारत की दूसरी महिला सीएम होंगी

दिल्ली की सीएम के तौर पर आतिशी भारत की दूसरी महिला सीएम होंगी, उनके अलावा ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री हैं। ममता बनर्जी 69 साल की हैं। आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला सीएम बनने जा रही हैं। इससे पहले शीला दीक्षित और सुषमा स्वराज दिल्ली की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं, लेकिन इन दोनों नेताओं का निधन हो चुका है।

 

यह भी पढ़ें :-

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन