• होम
  • देश-प्रदेश
  • दिल्ली चुनाव: कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी, ट्रांसजेंडर्स के लिए बड़ा ऐलान, जातिगत जनगणना कराएगी कांग्रेस

दिल्ली चुनाव: कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी, ट्रांसजेंडर्स के लिए बड़ा ऐलान, जातिगत जनगणना कराएगी कांग्रेस

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने बुधवार को अपना घोषणापत्र जारी कर दिया। जयराम रमेश ने इसकी घोषणा की और बताया कि यह घोषणापत्र सिर्फ वादों का दस्तावेज नहीं बल्कि जनता के अधिकारों की गारंटी है। इस दौरान कांग्रेस ने दिल्लीवासियों से कई वादे किए है, आइए जानते है क्या है वो वादे

Assembly elections 2025, congress manifesto
inkhbar News
  • January 29, 2025 1:13 pm Asia/KolkataIST, Updated 2 months ago

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने बुधवार को अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने इसकी घोषणा की और बताया कि यह घोषणापत्र सिर्फ वादों का दस्तावेज नहीं बल्कि जनता के अधिकारों की गारंटी है। उन्होंने कहा कि “गारंटी शब्द” का पहली बार उपयोग कांग्रेस ने कर्नाटक चुनाव में किया था और अब सभी पार्टियां इसे अपना रही हैं।

ट्रांसजेंडर्स के लिए स्कॉलरशिप

कांग्रेस ने दिल्लीवासियों से कई वादे किए है, आइए जानते है क्या है वो वादे:

1. गरीब परिवारों की एक महिला सदस्य को महीने में 2,500 दिए जाएंगे।

2. दिल्ली के सभी निवासियों को 25 लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी, जिसमें नि:शुल्क दवाएं और जांच भी शामिल होंगी।

3. सभी बेरोजगार युवाओं को पब्लिक या प्राइवेट सेक्टर में एक साल की अप्रेंटिसशिप दी जाएगी, जिसमें उन्हें 8,500 प्रति माह मिलेगा।

4. रसोई गैस सिलेंडर 500 में उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा गरीब परिवारों को मुफ्त राशन किट मिलेगी, जिसमें 5 किलो चावल, 2 किलो चीनी, 1 किलो कुकिंग ऑयल, 6 किलो दाल और 250 ग्राम चाय पत्ती शामिल होगी।

5. सभी पात्र परिवारों को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली दी जाएगी।

6. LGBTQ कम्युनिटी में ट्रांसजेंडर्स के लिए स्कॉलरशिप और हॉस्टल सभी की सुविधा दी जाएगी।

7. दलित वर्ग को फ्री चार धाम यात्रा का अवसर मिलेगा।

8. इसके साथ ही घोषणापत्र में कहा गया है सरकार के गठन के बाद जातिगत सर्वे कराने का प्रस्ताव कैबिनेट मीटिंग में दिया जायेगा।

कांग्रेस अपना वादा निभाती है

घोषणापत्र जारी करते हुए जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस जो वादा करती है, उसे निभाती भी है। उन्होंने कहा कि “गारंटी सिर्फ एक वादा नहीं, बल्कि जनता का हक है”। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के शासनकाल को याद दिलाते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा जनता के अधिकारों की रक्षा की है।

5 फरवरी को होंगे चुनाव

दिल्ली में 5 फरवरी को विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं और कांग्रेस अपनी घोषणाओं के जरिए मतदाताओं को लुभाने की कोशिश कर रही है। देखना होगा कि इस घोषणापत्र का चुनावी नतीजों पर कितना असर पड़ता है।

ये भी पढ़ें: VIDEO: हमने कहा था कुंभ की सुरक्षा को…भगदड़ में हुई मौतों को लेकर फूट-फूटकर रोए महामंडलेश्वर प्रेमानंद पुरी, कहा- कुंभ कलंकित हो गया