September 17, 2024
  • होम
  • भोपाल से पीएम मोदी ने कांग्रेस पर बोला हमला, कहा- परिवारवादी पार्टी लूटती है हजारों करोड़

भोपाल से पीएम मोदी ने कांग्रेस पर बोला हमला, कहा- परिवारवादी पार्टी लूटती है हजारों करोड़

  • WRITTEN BY: Arpit Shukla
  • LAST UPDATED : September 25, 2023, 1:34 pm IST

भोपाल: मध्य प्रदेश में भाजपा इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। भाजपा द्वारा आयोजित की जा रही पांच ‘जन आशीर्वाद यात्राओं’ के औपचारिक समापन पर पीएम मोदी आज भोपाल के जंबूरी मैदान में भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बड़ी सभा को संबोधित कर रहे हैं।

बीजेपी ने मध्य प्रदेश को सुशासन दिया

प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधिक करत हुए कहा कि भाजपा ने मध्य प्रदेश को सुशासन दिया है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश चारों तरफ से विकास कर रहा है। मध्य प्रदेश को लोगों ने विकास का रास्ता बनाया है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि राजस्थान में कांग्रेस ने बर्बादी ला दी है। कांग्रेस परिवारवादी पार्टी है, जो हजारों करोड़ों लूटती है। उन्होंने कहा कि एमपी को कांग्रेस के हाथों में नहीं जाने देना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास भविष्य की सोच ही नहीं बची है। पीएम ने साथ ही कांग्रेस को जंग लगा हुआ लोहा बताया।

एमपी ने बीजेपी को हमेशा आशीर्वाद दिया

बीजेपी की रैली में पीएम मोदी ने कहा कि यह उत्साह बहुत कुछ कह रहा है। उन्होंने कहा कि यह दिखाता है कि नई उर्जा से भरी बीजेपी है। भाजपा के कार्यकर्ता का मनोबल ऊंचा है। एमपी ने बीजेपी को हमेशा आशीर्वाद दिया है।   पीएम मोदी ने कहा कि देश नई विकास यात्रा पर निकल गया है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश सिर्फ विकास ही नहीं बल्कि विचार का भी एक महत्वपूर्ण केंद्र है। मध्य प्रदेश के लोगों ने कांग्रेस का कुशासन देखा है। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की पहचान थी कुशासन। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय एमपी में कानून व्यवस्था खराब थी।

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन