• होम
  • देश-प्रदेश
  • Assam news: होली के दिन कांग्रेस को एक और झटका, असम के विधायक ने छोड़ी पार्टी

Assam news: होली के दिन कांग्रेस को एक और झटका, असम के विधायक ने छोड़ी पार्टी

नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और झटका लगा है। ये झटका असम में लगा है। बता दें कि असम से कांग्रेस विधायक भरत चंद्र नारा ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि वो भाजपा का दामन थाम सकते हैं। असम के सीएम हेमंत […]

कांग्रेस
inkhbar News
  • March 25, 2024 11:32 am Asia/KolkataIST, Updated 1 year ago

नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और झटका लगा है। ये झटका असम में लगा है। बता दें कि असम से कांग्रेस विधायक भरत चंद्र नारा ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि वो भाजपा का दामन थाम सकते हैं। असम के सीएम हेमंत विस्वा सरमा ने दावा किया था कि असम कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूनेप कुमार बोरा और भरत नारा भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं।

भाजपा में जाने की अटकलें

दरअसल, असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने दावा किया था कि असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा और भरत नारा भाजपा में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने कहा था कि अगर कांग्रेस विधायक भरत नारा पार्टी से इस्तीफा देते हैं तो वह बीजेपी में शामिल हो सकते हैं।

असम में तीन चरणों में होंगे चुनाव

बता दें कि असम की 14 लोकसभा सीटों पर चुनाव तीन चरणों में चुनाव होने हैं। पहला चरण- 19 अप्रैल, दूसरा चरण- 26 अप्रैल और तीसरे चरण में 7 मई को मतदान होगा। पहले और दूसरे चरण में पांच-पांच लोकसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इसके अलावा तीसरे चरण में चार सीटों पर मतदान होगा।