September 30, 2024
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Assam:सीएम हिमंत ने राहुल की यात्रा पर जताया ऐतराज, बोले- करेंगे केस दर्ज, होगी गिरफ्तारी
Assam:सीएम हिमंत ने राहुल की यात्रा पर जताया ऐतराज, बोले- करेंगे केस दर्ज, होगी गिरफ्तारी

Assam:सीएम हिमंत ने राहुल की यात्रा पर जताया ऐतराज, बोले- करेंगे केस दर्ज, होगी गिरफ्तारी

  • WRITTEN BY: Sachin Kumar
  • LAST UPDATED : January 18, 2024, 6:53 pm IST
  • Google News

नई दिल्लीः कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा नगालैंड से असम पहुंच चुकी है। शिवसागर जिले से शुरू होकर ये यात्रा असम के 17 जिलों को पार करेगी। इसी रुट में गुवाहाटी शहर भी शामिल है, जिसको लेकर राजनीतिक हंगामा मचा हुआ है। मामले पर राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने गुरुवार यानी 18 जनवरी को कहा कि वो शहर के अंदर प्रवेश करने की अनुमति नहीं देंगे।

तो उन्हे अरेस्ट कर लूगां- हिमंत

पत्रकारों से बात करते हुए असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने बताया है कि यात्रा को शहरों के अंदर से जाने की अनुमति नहीं है। जो भी वैकल्पिक रास्ता मांगा जाएगा उसकी आज्ञा दे दी जाएगी लेकिन अगर शहर के अंदर से जाने की जिद्द की जाएगी तो हम पुलिस सुरक्षा की व्यवस्था नहीं करेंगे। मैं केस दर्ज कर लूंगा और चुनाव के बाद अरेस्ट करूंगा।

गांधी परिवार भ्रष्टाचारी

हिमंत बिस्व सरमा ने आगे कहा कि ये न्याय यात्रा नहीं बल्कि मियां यात्रा है। जहां जहां मुस्लिम की संख्या हैं वहां वहां ये यात्रा कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने राहुल गांधी को जवाब देते हुए गांधी परिवार पर हमला बोला कि मेरे हिसाब से तो देश का सबसे भ्रष्ट परिवार ये गांधी परिवार है। ये देश में बोफोर्स से लेकर भोपाल गैस कांड के आरोपी को भगाने तक का काम किया है। उनका तो पारिवारीक नाम गांधी है ही नहीं। अपना डुप्लीकेट नाम लेकर घूम रहे हैं।

राहुल गांधी ने सीएम पर साधा था निशाना

इससे पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने असम सीएम पर हमला करते हुए उन्हें सबसे बड़ा भ्रष्टाचारी करारा दिया था। राहुल गांधी ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि हिंदुस्तान का सबसे भ्रष्ट सीएम अगर कोई है तो वो असम का मुख्यमंत्री है। उनके परिवार के सभी सदस्य चाहे बच्चे हों, उनकी बीवी हों या फिर वो खुद हों। सभी किसी न किसी भ्रष्टाचार में लगे हुए हैं। वो सोचते हैं कि पैसे से सब खरीदा जा सकता है लेकिन असम की जनता को पैसे से नहीं खरीदा जा सकता।

ये भी पढ़ेः     

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन

लेटेस्ट खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन