September 17, 2024
  • होम
  • अरविंद केजरीवाल की बहन का हुआ खुलासा, इकरा हसन का नाम आया सामने, आखिर कैसा रिश्ता है, जाने यहां सच!

अरविंद केजरीवाल की बहन का हुआ खुलासा, इकरा हसन का नाम आया सामने, आखिर कैसा रिश्ता है, जाने यहां सच!

  • WRITTEN BY: Zohaib Naseem
  • LAST UPDATED : August 3, 2024, 10:02 am IST

नई दिल्ली। इन दिनों संसद का मानसून सत्र चल रहा है। सदन में सांसद अपने-अपने क्षेत्र की कमी को रख रहे हैं। इन्हीं में से एक सांसद काफी चर्चा में हैं और उनकी तुलना दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से हो रही है। हम बात कर रहे हैं कैराना की युवा सांसद इकरा हसन की। ये सदन में अपनी बात वैसे ही रख रहीं हैं, जैसे अरविंद केजरीवाल रखते हैं।

चर्चा में है इकरा का नाम

कैराना लोकसभा सीट से जीत हासिल करने वाली इकरा जब संसद में शिक्षा और बेरोजगारी का मुद्दा उठाई तो वहां मौजूद सारे नेता देखते रह गए। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शिक्षा और बेरोजगारी के लेकर बाते करते रहते हैं और अक्सर इस मुद्दे पर सवाल उठाते नजर आते हैं।

अरविंद केजरीवाल की आई याद

वहीं इकरा हसन का यह अंदाज देखकर लोगों को अरविंद केजरीवाल की याद आ गई। जब इकरा संसद में शिक्षा और बेरोजगारी को लेकर दहाड़ी तो देखकर ऐसा लग रहा था कि ये अरविंद केजरीवाल की बहन हैं। आपको बता दें कि इकरा हसन का परिवार एक-दो सालों से नहीं बल्कि पिछले 40 सालों से राजनीति में है। उनके दादा अख्तर 1984 में कैराना से कांग्रेस की तरफ से चुनाव लड़े और जीत हासिल की।

इकरा ने विरासत को आगे बढ़ाया

उन्होंने उस समय बीएसपी सुप्रीमो मायावती को मात दी थी। हालांकि पूर्व मुख्यमंत्री मायावती पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रही थीं। बाद में इकरा के पिता मुनव्वर हसन राजनीति में आये। 1996 में सपा की तरफ से उन्होंने चुनाव लड़ा और सांसद बने। साल 2008 में एक सड़क दुर्घटना में उनकी मौत हो गई। अब इकरा हसन अपने परिवार की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ा रही हैं।

 

 

ये भी पढ़ें: अखिलेश यादव ने चला ऐसा दांव, जिसमें फंस सकती है बीजेपी! आखिर क्या किया ऐसा…

 

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन