September 8, 2024
  • होम
  • Bhagwant Mann News: हॉस्पिटल में भर्ती भगवंत मान से मिलने पहुंचे अरविंद केजरीवाल, जाना हालचाल

Bhagwant Mann News: हॉस्पिटल में भर्ती भगवंत मान से मिलने पहुंचे अरविंद केजरीवाल, जाना हालचाल

  • WRITTEN BY: Vaibhav Mishra
  • LAST UPDATED : July 21, 2022, 1:29 pm IST

Bhagwant Mann News:

नई दिल्ली। पंजाब के मुख्यनमंत्री भगवंत मान की बुधवार रात अचानक तबीयत खराब हो गई है। जिसके बाद उन्हें दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले सुल्तानपुर लोधी में काली बेईं नदी का पानी पीने के कारण उनकी तबीयत खराब हो गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गुजरात दौरे पर जाने से पहले आज सुबह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भगवंत मान से मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मान का हालचाल जाना।

नदी का पानी पीने से हुआ पेट में दर्द

पंजाब मुख्यमंत्री के दफ्तर के अधिकारियों का कहना है कि सीएम मान बीमार नहीं हैं। कल पूरा दिन उन्होंने बैठकें की हैं। लेकिन मुख्यमंत्री के नजदीकी लोगों का कहना है कि वो कल बीमार हो गए थे। उन्हें दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मुख्यमंत्री मान पिछले दो दिनों से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ही हैं।

दो दिन से दिल्ली में हैं भगवंत मान

बताया जा रहा है कि पेट में तेज दर्द और मरोड़ उठने का बाद भगवंत मान को मंगलवार रात दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अपोलो अस्पतालल में गैस्ट्रो और मेडिसिन के डाक्टर फिलहाल उनका इलाज कर रहे हैं। सीएम मान दो दिन पहले दिल्ली आए थे।

मान ने पिया था काली नदी का पानी

जानकारी के मुताबिक 17 जुलाई को काली बेईं नदी की सफाई की 22वीं वर्षगांठ के दौरान सुल्तानपुर लोधी में करवाए गए एक कार्यक्रम में पंजाब के सीएम भगवंत मान ने नदी का पानी पी लिया था। काली बेईं की सफाई करने वाले संत बलबीर सिंह सीचेवाल का कहना था कि नदी को पूरी तरह से साफ कर दिया गया है और अब ये पहले की तरह पवित्र नदी हो गई है। लेकिन जानकारों का दावा है कि अभी भी इस नदी में कई इलाकों का सीवरेज का पानी मिक्स होता है। जिसकी वजह से पीने लायक नहीं है।

Vice President Election 2022: जगदीप धनखड़ बनेंगे देश के अगले उपराष्ट्रपति? जानिए क्या कहते हैं सियासी समीकरण

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन