• होम
  • देश-प्रदेश
  • Anju: पाकिस्तान गई अंजू वापस भारत लौटी, पति नसरुल्लाह ने किए चौंकाने वाले खुलासे

Anju: पाकिस्तान गई अंजू वापस भारत लौटी, पति नसरुल्लाह ने किए चौंकाने वाले खुलासे

नई दिल्लीः भारत की रहने वाली अंजू अपने प्रेमी नसरुललाह से मिलने पाकिस्तान गई थी लेकिन वो भारत फिर से लौट आई है। अब उसके भारत लौटने पर सवाल खड़े होने लगे है कि क्या उसकी गिरफ्तारी हो सकती है ? ऐसा इसलिए क्योंकि अंजू पर आरोप लगे हैं कि वह खुफिया एजेंसी आईएसआई से […]

Anju: पाकिस्तान गई अंजू लौटी सकती भारत, पति नसरुल्लाह ने किए चौंकाने वाले खुलासे
inkhbar News
  • November 29, 2023 5:36 pm Asia/KolkataIST, Updated 1 year ago

नई दिल्लीः भारत की रहने वाली अंजू अपने प्रेमी नसरुललाह से मिलने पाकिस्तान गई थी लेकिन वो भारत फिर से लौट आई है। अब उसके भारत लौटने पर सवाल खड़े होने लगे है कि क्या उसकी गिरफ्तारी हो सकती है ? ऐसा इसलिए क्योंकि अंजू पर आरोप लगे हैं कि वह खुफिया एजेंसी आईएसआई से मिली हुई थी। अंजू की वतन वापसी को लेकर खुद उसके पति नसरुल्लाह ने कहा कि वह अंजू को छोड़ने के लिए भारत की सीमा तक जाएगा। बता दें कि अंजू पाकिस्तान जाकर शादी कर ली थी और धर्म परिवर्तन भी कर लिया था।

क्या कहा नसरुल्लाह ने

अंजू के पाकिस्तानी पति नसरुल्लाह ने कहा कि वह अपने दो बच्चों से मिलने के लिए भारत जा रही हैं। अब नसरुल्लाह ने खुलासा किया है वह फेसबुक के जरिए अंजू से मिला था। दोनों में एमवे कंपनी को लेकर बातचीत शुरु हुई थी। बातचीत का सिलसिला चलता रहा और दोनों में दोस्ती हो गई फिर नसरुल्लाह ने अंजू को प्रपोज किया। नसरुल्लाह से मिलने पाकिस्तान गई अंजू को लेने के लिए नसरुल्लाह रावलपिंडी तक आया था। रिपोर्ट के मुताबिक अंजू पाकिस्तान जाकर फातिमा बन गई और नसरुल्लाह से शादी कर ली।

अंजू हो सकती है गिरफ्तार

अब सवाल खड़े हो रहे है कि क्या भारत आने के बाद अंजू गिरफ्तार हो जाएगी। बता दें कि अंजू के पूर्व पति अरविंद ने उसके खिलाफ मामला दर्ज करा रखा है। हालांकि अंजू पहले ही कह चुकी है कि वह भारत आकर उन पर लगे आरोपों का जवाब देगी। नसरुल्लाह पहले ही भारत जाने पर खतरे की आशंका जता चुका है। अंजू पर आरोप लगे है कि वह आईएसएआई के इशारे पर अपने बयान दे रही है। अब इन आरोपों को लेकर भारतीय सुरक्षा एजेंसी पूछताछ कर सकती है।

पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर से अंजू की तुलना पर नसरुल्लाह ने कहा कि सीमा गैरकानूनी तौर पर भारत में दाखिल हुई थी। उसकी तुलना अंजू से नहीं की जा सकती। उसने कहा कि अंजू वीजा के लिए पाकिस्तान आई और उसने कोई गुनाह नहीं किया है।