Advertisement
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • पत्नी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए अभिनेता अमोल पालेकर

पत्नी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए अभिनेता अमोल पालेकर

नई दिल्ली : कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा से लगातार बॉलीवुड और टीवी कलाकार जुड़ते नज़र आ रहे हैं. जहां अब बॉलीवुड दिग्गज अभिनेता अमोल पालेकर भी राहुल गांधी की इस पद यात्रा का हिस्सा बने दिखाई दे रहे हैं. हाल ही में इस यात्रा से बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा भट्ट भी जुड़ी थीं. इसके अलावा […]

Advertisement
पत्नी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए अभिनेता अमोल पालेकर
  • November 20, 2022 10:18 am Asia/KolkataIST, Updated 2 years ago

नई दिल्ली : कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा से लगातार बॉलीवुड और टीवी कलाकार जुड़ते नज़र आ रहे हैं. जहां अब बॉलीवुड दिग्गज अभिनेता अमोल पालेकर भी राहुल गांधी की इस पद यात्रा का हिस्सा बने दिखाई दे रहे हैं. हाल ही में इस यात्रा से बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा भट्ट भी जुड़ी थीं. इसके अलावा टीवी अभियंता सुशांत सिंह भी यात्रा में राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिला चुके हैं. मालूम हो इस समय राहुल गांधी कि यात्रा महाराष्ट्र से होकर गुजर रही है. जहां लगातार इस यात्रा में लोग जुड़ते जा रहे हैं. कुछ समय पहले महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी भी यात्रा में शामिल हुए थे.

सोशल मीडिया पर दी जानकारी

कांग्रेस ने इस बात की जानकारी , अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर दी है. जहां राहुल गांधी के साथ अमोल पालेकर और उनकी पत्नी खड़े दिखाई दे रहे हैं. इसके कैप्शन में पार्टी ने लिखा, ‘देशइस के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी समझते हुए इसका निर्वहन करने के लिए आज प्रसिद्ध अभिनेता और फिल्म निर्देशक अमोल पालेकर जी अपनी पत्नी के साथ #BharatJodoYatra में शामिल हुए। देश की आवाज बुलंद करने के लिए आपका धन्यवाद।’

बॉलीवुड का लगातार मिल रहा है साथ

राहुल गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को लगातार बॉलीवुड का साथ मिल रहा है। कल अभिनेत्री रिया सेन राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं हैं। रिया ने राहुल गांधी के साथ कई किलोमीटर तक यात्रा की। कांग्रेस पार्टी के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से इसकी जानकारी दी गई।

अभिनेत्री पूजा भट्ट ने भी हिस्सा लिया था

बता दें कि इससे पहले जब भारत जोड़ो यात्रा तेलंगाना में थी तब अभिनेत्री पूजा भट्ट इसमे शामिल हुई थी। पूजा ने क ट्वीट में बताया था कि उन्होंने लगभग 10 किलोमीटर तक राहुल गांधी के साथ पदयात्रा की थी। भारत जोड़ो यात्रा के महाराष्ट्र आने के बाद टीवी अभिनेता सुशांत सिंह भी इसमें शामिल हुए थे।

यह भी पढ़ें-

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव

Advertisement