• होम
  • देश-प्रदेश
  • इतिहास के सबसे बड़े समागम के सामने अमेरिका-पाकिस्तान ने कर दिया सरेंडर! हिंदुओं के एक हुंकार से दुनिया का बॉस बना हिंदुस्तान

इतिहास के सबसे बड़े समागम के सामने अमेरिका-पाकिस्तान ने कर दिया सरेंडर! हिंदुओं के एक हुंकार से दुनिया का बॉस बना हिंदुस्तान

महाकुंभ 50 करोड़ श्रद्धालुओं के साथ इतिहास का सबसे बड़ा आयोजन बन चुका है। यह कितना विराट समागम है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा कि दुनिया में सिर्फ अब भारत और चीन ही इससे आबादी के मामले में आगे हैं।

mahakumbh
inkhbar News
  • February 15, 2025 11:10 am Asia/KolkataIST, Updated 1 month ago

प्रयागराज/नई दिल्ली। 45 दिनों तक चलने वाले महाकुंभ का आज यानी शनिवार को 34वां दिन है। आज और कल यानी रविवार को वीकेंड की वजह से भारी भीड़ रहेगी। शहर के रास्तों में फिर जाम लगा हुआ है। इधर शुक्रवार को महाकुंभ में रिकॉर्ड बन गया। पिछले 33 दिनों में 50 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु डुबकी लगा चुके हैं जबकि अभी 12 दिन अभी भी शेष है। 50 करोड़ श्रद्धालुओं के साथ यह इतिहास का सबसे बड़ा आयोजन बन चुका है। यह कितना विराट समागम है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा कि दुनिया में सिर्फ अब भारत और चीन ही इससे आबादी के मामले में आगे हैं। अमेरिका-रूस-पाकिस्तान की आबादी से ज्यादा लोग महाकुंभ में डुबकी लगा चुके हैं।

महाकुंभ ने सबको पीछे छोड़ दिया

योगी आदित्यनाथ ने अपने प्रयासों से महाकुंभ की दिव्यता और भव्यता को विश्व पटल पर रखा। इसे देखकर पूरी दुनिया मंत्रमुग्ध है। यूएस सेंसस ब्यूरो की रिपोर्ट के मुताबिक टॉप 10 जनसंख्या वाले देशों में अमेरिका (34,20,34,432), इंडोनेशिया (28,35,87,097), पाकिस्तान (25,70,47,044), नाइजीरिया (24,27,94,751), ब्राजील (22,13,59,387), बांग्लादेश (17,01,83,916) और रूस (14,01,34,279) सब महाकुंभ से बहुत पीछे हो चुके हैं। 50 करोड़ हिन्दुओं के आस्था की डुबकी से दुनिया भर में भारत का नाम छा गया है।

मौनी अमावस्या पर टूटा सारा रिकॉर्ड

आपको बता दें कि सबसे ज्यादा मौनी अमावस्या पर लगभग 8 करोड़ श्रद्धालुओं ने स्नान किया, मकर संक्रांति पर 3.5 करोड़, 30 जनवरी और 1 फरवरी को 2-2 लोगों ने डुबकी लगाई। पौष पूर्णिमा पर 1.7 करोड़, बसंत पंचमी पर 2.57 करोड़ श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी में पुण्य डुबकी लगाई। माघ पूर्णिमा पर 2 करोड़ से अधिक लोगों ने महाकुंभ में स्नान किया। बड़े-बड़े नेता-अभिनेता और अरबपति आकर संगम में डुबकी लगा चुके हैं।