• होम
  • देश-प्रदेश
  • भारत के चुनाव में अमेरिका दे रहा है दखल, रूसी विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान

भारत के चुनाव में अमेरिका दे रहा है दखल, रूसी विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान

नई दिल्ली। Lok Sabha Election 2024: रूस ने खालिस्तान समर्थक आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की कोशिश के साजिश के मामले में भारत पर लगातार निराधार आरोप लगाने के लिए अमेरिका को आड़े हाथों लिया है। बता दें कि रूस ने कहा कि अमेरिका का मकसद भारत के आंतरिक राजनीतिक हालात में गड़बड़ी पैदा […]

Vladimir Putin
inkhbar News
  • May 9, 2024 11:02 am Asia/KolkataIST, Updated 12 months ago

नई दिल्ली। Lok Sabha Election 2024: रूस ने खालिस्तान समर्थक आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की कोशिश के साजिश के मामले में भारत पर लगातार निराधार आरोप लगाने के लिए अमेरिका को आड़े हाथों लिया है। बता दें कि रूस ने कहा कि अमेरिका का मकसद भारत के आंतरिक राजनीतिक हालात में गड़बड़ी पैदा करना है, जिससे यहां के चुनाव को बाधित किया जा सके। ये भारत के अंदरूनी मामलों में दखल का हिस्सा है।

ये भारत का अनादर

रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने कहा कि हमारी जानकारी के मुताबिक, वाशिंगटन ने अभी तक पन्नू नामक किसी व्यक्ति की हत्या की साजिश में भारतीय नागरिकों के शामिल होने की कोई भरोसेमंद जानकारी या सबूत नहीं पेश किया है। जखारोवा ने आगे कहा कि धार्मिक आजादी के उल्लंघन की बात अमेरिका की भारत की राष्ट्रीय मानसिकता को लेकर कमजोर समझ और संप्रभु देश के रूप में भारत के प्रति अनादर को दिखाता है।

क्या है पन्नू का मामला?

अमेरिका के न्याय विभाग के अनुसार, 52 वर्षीय निखिल गुप्ता जो की भारतीय नागरिक हैं। 30 जून 2023 को चेक रिपब्लिक में गुप्ता को अरेस्ट कर लिया गया था। अब चेक रिपब्लिक से उसको अमेरिका प्रत्यर्पण किया जाएगा। अमेरिकी न्याय विभाग ने कहा कि भारत के एक सरकारी अधिकारी, जिसके नाम का खुलासा नहीं हुआ है, वो निखिल गुप्ता तथा अन्य उस सरकारी अधिकारी के संपर्क में थे।

Read Also: 

BSP सुप्रीमो मायावती का बड़ा फैसला, भतीजे आकाश आनंद को नेशनल कोआर्डिनेटर पद से हटाया

Phase 3 Voting: तीसरे चरण में लगभग 65 फीसदी मतदान, असम में जबरदस्त वोटिंग तो यूपी में सुस्त रही रफ्तार