• होम
  • देश-प्रदेश
  • अंबानी का बेटा सच्चा सनातनी! अनंत ने बचाईं बूचड़खाने जा रही 250 मुर्गियां, दोगुनी कीमत दी

अंबानी का बेटा सच्चा सनातनी! अनंत ने बचाईं बूचड़खाने जा रही 250 मुर्गियां, दोगुनी कीमत दी

बता दें कि आने वाली 10 तारीख को अनंत अंबानी का जन्मदिन है। अनंत अपना 30वां जन्मदिन द्वारका में मनाने वाले हैं। उन्होंने अपनी यह पदयात्रा 28 मार्च को शुरू की थी। वो जामनगर के मोती खावड़ी से पैदल यात्रा करते हुए द्वारका जाने वाले हैं।

Anant Ambani
inkhbar News
  • April 1, 2025 9:10 pm Asia/KolkataIST, Updated 1 week ago

जामनगर/द्वारका। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी इस वक्त 140 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर रहे हैं। अनंत पदयात्रा करते हुए जामनगर से द्वारका जा रहे है। मंगलवार-1 अप्रैल को उनकी पदयात्रा का पांचवां दिन है। अब तक वो 50 किलोमीटर की दूरी तय कर चुके हैं। अनंत अभी सोनारडी गांव के पाटिया पहुंचे हैं।

250 मुर्गियां की जान बचाईं

इस बीच अनंत अंबानी ने पदयात्रा के रास्ते में बूचड़खाने जा रहीं 250 मुर्गियों को बचाया है। उन्होंने यात्रा के दौरान मुर्गियों से भरी एक गाड़ी को जाते हुए देखा। इस गाड़ी में 250 मुर्गियां थीं, इन मुर्गियों को बूचड़खाने ले जाया जा रहा था।

अनंत ने अपने कर्मचारियों से इस वाहन को रुकवाया और वाहन मालिक से बात की। फिर अनंत ने सभी मुर्गियों को दोगुनी कीमत देकर खरीदा और फिर आजाद कर दिया। इस दौरान अनंत एक मुर्गी को लेकर चलते हुए भी दिखे।

द्वारका में मनाएंगे जन्मदिन

बता दें कि आने वाली 10 तारीख को अनंत अंबानी का जन्मदिन है। अनंत अपना 30वां जन्मदिन द्वारका में मनाने वाले हैं। उन्होंने अपनी यह पदयात्रा 28 मार्च को शुरू की थी। वो जामनगर के मोती खावड़ी से पैदल यात्रा करते हुए द्वारका जाने वाले हैं। लोगों को ट्रैफिक और सिक्योरिटी की वजह से मुश्किलों का सामना न करना पड़े, इसलिए अनंत ने रात में यात्रा करने का फैसला किया है।

यह भी पढ़ें-

दिल्ली में जिसके पास है 4 चक्का वाली कार, हो जाओ सावधान! नई CM बोलने वाली हैं हल्ला, अब नहीं घुटेगा दम!