Amarnath Yatra: जम्मू से कड़ी सुरक्षा के बीच रवाना हुआ यात्रियों का पहला जत्था, एलजी ने दिखाई हरी झंडी

श्रीनगर: जम्मू से बाबा बर्फानी की पावन गुफा की तरफ अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था रवाना हो चुका है। आज शुक्रवार (30 जून) सुबह तकरीबन सवा 4 बजे पूजा अर्चना के बाद उप राज्यपाल और अमरनाथ श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष मनोज सिन्हा ने पहले जत्थे को झंडी दिखाकर रवाना किया है। इस बीच आधार शिविर पूरी तरह से भोले के रंग में रंगा गया। श्रद्धालुओं ने पूरी भक्ति के साथ भोले के जयकारे लगाकर अपनी यात्रा की शुरुआत की।

श्रद्धालुओं का पहला जत्था पहुंचा आधार शिविर भगवती नगर

कश्मीर के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच वाहनों का काफिला रवाना किया गया। वहीं कल गुरुवार को श्रद्धालुओं का पहला जत्था जम्मू के आधार शिविर भगवती नगर पहुंच गया था। इसके अलावा पहली बार यात्रा के दौरान भूस्खलन वाले स्थानों से गुजरते समय पत्थरों से बचने के लिए यात्रियों को हेलमेट दिए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि श्रद्धालु कल शनिवार को पारंपरिक बालटाल और पहलगाम रूट से पवित्र गुफा की तरफ बढ़ेंगे। बालटाल रूट से जाने वाला यात्रियों का जत्था शनिवार को ही हिमलिंग के दर्शन करके लौट आएगा।

देशभर से 1600 से ज़्यादा तीर्थ यात्री पहुंचे

वहीं कल गुरुवार (29 जून) तक देशभर से यात्रा के लिए जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर में 1600 से ज़्यादा तीर्थ यात्री पहुंच गए थे। फिर शाम को इनके लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम भी रखा गया था। जिससे प्रवेशद्वार लखनपुर से कश्मीर तक माहौल शिवमय बन गया है। वहीं जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर यात्रियों के लिए प्रशासन ने कट ऑफ समय भी जारी किया है। तत्काल पंजीकरण के लिए रेलवे स्टेशन जम्मू के नजदीक सरस्वती धाम में कल गुरुवार सुबह बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।

 

Tags

" Amarnath Yatra 2023"amarnathamarnath yatraamarnath yatra 2023 opening dateamarnath yatra 2023 updateamarnath yatra latest updateamarnath yatra newsamarnath yatra opening dateamarnath yatra pahalgam routeamarnath yatra registrationamarnath yatra update
विज्ञापन