Amarnath Yatra: जम्मू से 6216 यात्रियों का जत्था कश्मीर के लिए निकला, 2.51 लाख भक्तों ने किए दर्शन

श्रीनगर: बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए देशभर से रोजाना हजारों भक्त पहुंच रहे हैं। कल सोमवार को भी हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में हाजिरी दी है। कुछ दिन से पवित्र गुफा में 20 से 30 हजार यात्री दर्शन करने पहुंच रहे हैं। वहीं सोमवार को 22262 लोगों ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए। जिसमें 17215 पुरूष, 4030 महिला, 339 साधु, 672 बच्चे, 1 साध्वी शामिल रहे।

2.51 लाख भक्तों ने किए दर्शन

अब तक कुल 2.51 लाख भक्तों ने दर्शन किए हैं। इस दौरान आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 6216 यात्रियों का जत्था कश्मीर के लिए रवाना हो चुका है। बाबा के भक्तों का जोश साफ नज़र आ रहा है। बताया जा रहा है कि इस जत्थे में बालटाल रूट के लिए 1818 पुरुष, 1224 महिलाएं और 10 बच्चों समेत 3052 श्रद्धालु रवाना हुए है।

3164 भक्तों का जत्था दर्शन के लिए रवाना

इसी प्रकार पहलगाम रूट के लिए 2386 पुरुष, 647 महिलाएं, 6 बच्चे, 78 साधु और 47 साध्वी के साथ 3164 भक्तों का जत्था बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना हुआ है। इसके अलावा शहर के रेलवे स्टेशन स्थित वैष्णवी धाम, पंचायत भवन और शालामार स्थित महाजन हाल ही में तत्काल पंजीकरण के लिए भी यात्रियों की भारी भीड़ पहुंच रही है। इतना ही नहीं रोजाना हजारों यात्रियों के तत्काल पंजीकरण बनाए जा रहे हैं।

Tags

" Amarnath Yatra 2023"amarnathamarnath guideamarnath newsamarnath updateamarnath yatraamarnath yatra 2023 updateamarnath yatra baltal routeamarnath yatra helicopteramarnath yatra latest updateamarnath yatra liveamarnath yatra newsamarnath yatra news todayamarnath yatra opening dateamarnath yatra pahalgam routeamarnath yatra registrationamarnath yatra rfid cardamarnath yatra updateamarnath yatra weather
विज्ञापन