हिमाचल चुनाव: AAP ने जारी की 10 उम्मीदवारों की तीसरी और अंतिम लिस्ट

शिमला : हिमाचल और गुजरात चुनावों का बिगुल बज चुका है. सभी पार्टियां चुनावों की तैयारों में जुट गई हैं। बुधवार को आम आदमी पार्टी ने आगामी हिमाचल प्रदेश चुनाव के लिए 54 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी थी। पार्टी ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के सामने सिराज विधानसभा सीट पर एडवोकेट गीतानंद ठाकुर को टिकट भी दिया था। जानकारी के लिए बता दें, 20 सितंबर को आप ने चार प्रत्याशियों की पहली सूची जारी दी थी। आम आदमी पार्टी ने गुरुवार को उम्मीदवारों की तीसरी और आखिरी लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में 10 उम्मीदवारों का नाम शामिल है। इसके साथ ही अब हिमाचल चुनाव के लिए AAP के सभी प्रत्याशियों का नाम सामने आ चुके हैं।

अंतिम लिस्ट

लिस्ट के अनुसार आप ने भटियात से नरेश कुमार उर्फ कुकू ठाकुर को टिकट दिया है। बैजनाथ से प्रमोद चांद, दरंग से सुनिता ठाकुर, सरकाघाट से धामेश्वर राम, चिंतपूर्णी से राम पॉल, गगरेट से मनोहर डडवाल, पच्छाद से अंकुश चौहान, चौपाल से उदय सिंगठा, ठियोग से प्रो. अतर सिंह चंदेल, कसुम्पटी से डॉ. राजेश चन्ना को टिकट दिया गया है।

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की कुल 68 सीटें हैं। 12 नवंबर को सभी सीटों पर एक साथ मतदान होगा। साथ ही मतगणना 8 दिसंबर को होगी। फिलहाल हिमाचल में भाजपा की सरकार है। लेकिन इस बार चुनाव दिलचस्प होने वाला है, क्योंकि भाजपा और कांग्रेस के साथ ही आम आदमी पार्टी भी मैदान में उतरी है। सभी पार्टियां जोर-शोर से चुनावी तैयारियो कर रही हैं। सभी पार्टी अपने-अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा भी कर रही हैं।

आप की दूसरी सूची

आप की पहली लिस्ट में भाजपा की धूमल सरकार में राजस्व मंत्री व पूर्व सांसद रहे डॉ. राजन सुशांत फतेहपुर, हिमाचल युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रहे मनीष ठाकुर पावंटा साहिब विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं, इससे पहले 2017 के विस चुनाव में भाजपा से टिकट की मांग करने वाले उमाकांत डोगरा नगरोटा बगवां और जिला परिषद सदस्य रहे सुदर्शन जस्पा को लाहौल-स्पीति से पार्टी ने प्रत्याशी बनाया था।

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव

 

Tags

'68 candidates''himachal election 2022''himachal election news''Himachal Pradesh elections 2022''third list of 10 candidates''हिमाचल चुनाव 2022Aam Aadmi PartyMCD चुनावहिमाचल प्रदेश चुनाव
विज्ञापन