September 19, 2024
  • होम
  • NEET के बाद अब UGC NET पर शुरू हुई सियासत, विपक्ष ने केंद्र को बताया लीक सरकार

NEET के बाद अब UGC NET पर शुरू हुई सियासत, विपक्ष ने केंद्र को बताया लीक सरकार

  • WRITTEN BY: Pooja Thakur
  • LAST UPDATED : June 20, 2024, 8:12 am IST

UGC NET 2024: शिक्षा मंत्रालय ने 18 जून को आयोजित यूजीसी-नेट जून 2024 की परीक्षा को रद्द कर दिया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए ने मंगलवार को देश के विभिन्न शहरों में दो शिफ्ट में परीक्षा कराई थी। इसे ओएमआर यानी पेन और पेपर मोड में लिया गया था। इसे लेकर सियासी घमासान शुरू हो गया है। विपक्ष ने निशाना साधते हुए कहा है कि मोदी सरकार ‘पेपर लीक सरकार’ बन गई है।

मोदी जी ले जिम्मेदारी

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक्स पर कहा है कि नरेंद्र मोदी जी, आप “परीक्षा पर चर्चा” तो बहुत करते हैं, “NEET परीक्षा पर चर्चा” कब करेंगे? UGC-NET परीक्षा को रद्द करना लाखों छात्र-छात्राओं के जज़्बे की जीत है। ये मोदी सरकार के अहंकार की हार है जिसके चलते उन्होंने हमारे युवाओं के भविष्य को रौंदने का कुत्सित प्रयास किया। केंद्रीय शिक्षा मंत्री पहले कहते हैं कि NEET में कोई पेपर लीक नहीं हुआ। जब बिहार, गुजरात व हरियाणा में शिक्षा माफ़िया की गिरफ़्तारियां होती हैं तो शिक्षा मंत्री मानते हैं कि कुछ घपला हुआ है। NEET की परीक्षा रद्द कब होगी? मोदी जी, NEET परीक्षा में भी अपनी सरकार की धांधली व पेपर लीक को रोकने की ज़िम्मेदारी लीजिए।

लीकतंत्र घातक

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा सरकार का लीकतंत्र व लचरतंत्र युवाओं के लिए घातक है। NEET परीक्षा में हुए घपले की खबरों के बाद अब 18 जून को हुई NET की परीक्षा भी गड़बड़ियों की आशंका के चलते रद्द की गई। क्या अब जवाबदेही तय होगी? क्या शिक्षा मंत्री इस लचरतंत्र की जिम्मेदारी लेंगे?

बीजेपी की निक्कमी सरकार

वहीं आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि BJP की निक्कमी सरकार में एक भी परीक्षा बिना धांधली और पेपर लीक के संपन्न नहीं हो रही है। इस सरकार से देश के भविष्य को बड़ा नुक़सान हो रहा है। देश के करोड़ों छात्र हर रोज़ निराशा के अंधकार में डूब रहे हैं।

 

 

परीक्षा में धांधली के बाद UGC NET 2024 रद्द, जांच करेगी CBI 

 

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन