September 19, 2024
  • होम
  • दारू पीकर खुद को शेर समझता, लड़कियों को छेड़ता…पड़ोसी और दोस्तों ने खोली संजय रॉय की कुंडली

दारू पीकर खुद को शेर समझता, लड़कियों को छेड़ता…पड़ोसी और दोस्तों ने खोली संजय रॉय की कुंडली

  • WRITTEN BY: Neha Singh
  • LAST UPDATED : August 24, 2024, 3:33 pm IST

नई दिल्ली: कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर से रेप और हत्या की घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। केस के मुख्य आरोपी संजय रॉय का आज सीबीआई पॉलीग्राफ टेस्ट करा रही है और डीएनए और साइकोएनालिसिस रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जो उसकी जांच की आगे की दिशा तय करेगी। वहीं दूसरी तरफ संजय रॉय के पड़ोसियों और दोस्तों ने उसकी पोल खोल दी है।

शराब पीने के बाद खुद को टाइगर समझता था

मीडिया से बातचीत में एक दोस्त ने बताया कि संजय रॉय शराब पीने के बाद खुद को टाइगर समझने लगता था। ऐसा शेर जो कुछ भी कर सकता था, किसी बात की परवाह नहीं करता था। वो लड़कियों को छेड़ता था। उसे किसी का डर नहीं था, वो कहता था कि मैं पुलिस की नौकरी करता है। वो बिलकुल निकम्मा आदमी था, दिन में भी शराब पीता रहता था। मोहल्ले के लोग उससे बात करना पसंद नहीं करते थे। पहले वो अक्सर यहां आता था, लेकिन बीच में उसने आना बंद कर दिया। उसकी नीयत खराब थी।

कई लड़कियों से थे संबंध

संजय रॉय के एक और पड़ोसी ने बताया कि वो बहुत बुरा इंसान था। उसकी तीन पत्नियां भाग गईं और एक की मौत हो गई। वो दिन-रात शराब पीता रहता था। शराब पीने के बाद गाली-गलौज करता था। साथ ही, उसके कई लड़कियों से संबंध थे। अक्सर उसके बारे में कोई न कोई शिकायत होती रहती थी। उसकी बुरी आदतों की वजह से तीन पत्नियां उसे छोड़कर चली गई।

 

 

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन