चीन-पाकिस्तान के बाद भारत के लिए सिरदर्द बनेंगे श्रीलंका के नए वामपंथी राष्ट्रपति

नई दिल्ली। भारत की सिरदर्दी बढ़ने वाली है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि पड़ोसी देश श्रीलंका में पहली बार मार्क्सवादी सरकार बनने जा रही है। आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका को नया राष्ट्रपति मिलने वाला है। राष्ट्रपति पद के लिए मार्क्सवादी नेता अनुरा कुमारा दिसानायके को चुना गया है। माना जाता है अनुरा चीन सर्मथक हैं इसलिए भारत की चिंता और बढ़ गई है।

पड़ोसी देश पहले से ही भारत की सिरदर्दी का कारण हैं अब इस सूची में एक और देश का नाम जुड़ गया है। दरअसल, भारत के लिए सबसे बड़ी समस्या चीन है। फिलहाल पड़ोसी देश बांग्लादेश में पाकिस्तान समर्थक सरकार बनी है। पाकिस्तान खुद चीन समर्थक देश है। इसके अलावा मालदीव में मोहम्मद मुइज्जू की चीन समर्थक सरकार है। अब पड़ोसी देश श्रीलंका में भी मार्क्सवादी सरकार बनने वाली है।

श्रीलंका में पहली बार किसी मार्क्सवादी सरकार

अनुरा कुमारा दिसानायके की पार्टी जनता विमुक्ति पेरेमुना (जेवीपी) ने नेशनल पीपुल्स पावर (एनपीपी) के साथ गठबंधन किया है। इस तरह अनुरा कुमारा गठबंधन की उम्मीदवार हैं। अनुरा कुमार की पार्टी अर्थव्यवस्था में मजबूत राज्य हस्तक्षेप, कम कर और अधिक बंद बाजारों का समर्थन करती है। 55 साल के अनुरा कुमार दिसानायके जोशीले भाषण देने के लिए जाने जाते हैं। श्रीलंका के अंदर पहली बार कोई मार्क्सवादी नेता राष्ट्रपति बनने जा रहा है। भारत भी श्रीलंका में हो रहे चुनावों पर नजर बनाए हुए है। दिसानायके चुनाव प्रचार के दौरान भारतीय कंपनी अडानी ग्रुप के खिलाफ भी बयान देते रहे हैं।

भारत के प्रोजेक्ट रोकेंगे- अनुरा

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मतदान से पहले सोमवार को अनुरा कुमारा ने भारत के साथ कई प्रोजेक्ट रोकने की बात कही। हालांकि, श्रीलंका हमेशा से भारत का सबसे भरोसेमंद पड़ोसी रहा है लेकिन नई सरकार आने के बाद देखना होगा कि अब हालात कितने बदलते हैं।

ये भी पढ़ेः-आतंकियों का बाप है पाकिस्तान! 11 देशों के राजदूतों के काफिले पर फेंका बम, करवा ली अपनी बेइज्जती

देश में भटकता रहा, जहां जो मिला खा लिया… अमेरिका में ये क्या बोल गए मोदी?

Neha Singh

निर्भीक और बेबाक हूं। शब्दों से खेलना अच्छा लगता है। देश दुनिया की व्यवस्थाएं चाहे वो अच्छी हो या बुरी जनता तक बिना किसी परत के पहुंचाना चाहती हूं, इसलिए पत्रकार भी हूं। राजनीति में रुचि है, साथ ही कभी कभी इतिहास के पन्ने भी खोल कर देखती रहती हूं।

Recent Posts

पहले लालू-शरद-अखिलेश और अब उमर-अभिषेक… अपने ही लोगों के निशाने पर क्यों हैं राहुल गांधी?

जम्मू कश्मीर में कांग्रेस की सहयोगी नेशनल कॉन्फ्रेंस EVM के मुद्दे पर कांग्रेस को आड़े…

6 hours ago

दिल्ली चुनाव: केजरीवाल को जिताने के लिए जान लगाएंगे अखिलेश, AAP-सपा का धांसू प्लान आया सामने

दिल्ली से सटे नोएडा और गाजियाबाद में समाजवादी पार्टी की अच्छी खासी पकड़ है। दिल्ली…

6 hours ago

जल्द श्रीलंका दौरे पर जाएंगे PM मोदी, राष्ट्रपति दिसानायके का न्योता स्वीकारा

पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान श्रीलंका के राष्ट्रपति दिसानायके ने कहा कि श्रीलंका, भारत…

6 hours ago

बांग्लादेश के लिए कलंक है यूनुस! दिल्ली से ऐसी दहाड़ीं शेख हसीना, कांप उठा ढाका

भारत की राजधानी दिल्ली में बैठीं शेख हसीना ने कहा कि बांग्लादेश की वर्तमान सरकार…

6 hours ago

इकरा हसन के विधायक भाई ने योगी की पुलिस को दौड़ाया, कैराना में महा-बवाल!

इस्सौपुरटिल इलाके में अवैध कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा था।…

6 hours ago

गावस्कर ने दिया गुरुमंत्र, सचिन ने दी सलाह, क्या अब चलेगा कोहली का बल्ला ?

क्रिकेट के दिग्गज सुनील गावस्कर ने कोहली को एक अहम सलाह दी। उन्होंने कहा कि…

6 hours ago