September 8, 2024
  • होम
  • Delhi Liquor Scam: आप सांसद संजय सिंह गिरफ्तार, शराब घोटाले में पूछताछ के बाद ईडी ने की कार्रवाई

Delhi Liquor Scam: आप सांसद संजय सिंह गिरफ्तार, शराब घोटाले में पूछताछ के बाद ईडी ने की कार्रवाई

  • WRITTEN BY: Sachin Kumar
  • LAST UPDATED : October 7, 2023, 1:21 pm IST

नई दिल्लीः इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि आज सुबह ईडी ने संजय सिंह के आवास पर छापा मारा था।

अब ईडी ने पूछताछ के बाद उनको गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली शराब घोटाले में नाम आने के बाद संजय सिंह पर ये कारवाई की गई है।

10 घंटे तक चली पूछताछ

खबरों के मुताबिक संजय सिंह से ईडी ने करीब 10 घंटे तक लंबी पूछताछ की थी। पूछताछ के बाद ईडी ने संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद उनके आवास के बाहर पैरामिलिट्री फोर्स की मौजूदगी बढ़ा दी है।

अब ईडी के अधिकारी संजय सिंह को लेकर जाएंगे। वहीं आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं का भी संजय सिंह के घर के बाहर जुटना होना शुरू हो गया है। शाम करीब साढ़े 6 बजे संजय सिंह घर से बाहर निकले और उन्होंने अपने समर्थकों का अभिवादन किया। इसके बाद उन्हें गाड़ी में बैठाकर ईडी के हेडक्वार्टर में ले जाया गया।

ईडी ने चार्जशीट में ये आरोप लगाया

घोटाले के आरोपी दिनेश अरोड़ा को केस में मुख्य कड़ी माना जा रहा है. ईडी ने अपनी चार्जशीट में आरोप लगाया था कि दिनेश अरोड़ा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से उनके आवास पर मुलाकात की थी।

इस दौरान संजय सिंह भी वहां मौजूद थे। जब दिनेश अरोड़ा ने पूछताछ के दौरान कहा था कि वह सबसे पहले एक कार्यक्रम में संजय सिंह से मिला था। इसके बाद वह मनीष सिसोदिया के संपर्क में आया था। जानकारों का कहना है कि यह चुनाव से पहले आप नेता द्वारा आजोजित फंड जुटाने का कार्यक्रम था।

सत्येन्द्र जैन के बाद संजय सिंह गिरफ्तार

ईडी ने संजय सिंह से पूछताछ के बाद उनको गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले जांच एजेंसी ने मनी लॉन्ड्रिंग के दूसरे मामले में पिछले साल मई में आप सरकार में मंत्री रहे सत्येन्द्र जैन को गिरफ्तार किया था। उन पर कोलकाता की एक कंपनी से जुड़े हवाला लेनदेन के मामले में ये कार्रवाई की गई थी।

आरोप है कि सत्येंद्र जैन के द्वारा फर्जी कंपनियों के जरिए पैसे का उपयोग जमीन की खरीद फरोख्त के लिए किया गया। हालांकि अभी बीमारी के चलते सुप्रीम कोर्ट से उन्हें अंतरिम जमानत दे दी है।

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन