'मेयर चुनाव में हार से डरी रही AAP, अपने पार्षदों पर नहीं है भरोसा'- मनोज तिवारी

नई दिल्ली। एमसीडी मेयर चुनाव में हुए हंगामे को लेकर राष्ट्रीय राजधानी में आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच सियासी घमासान छिड़ा हुआ है। दोनों ही दल एक-दूसरे के ऊपर चुनाव को प्रभावित करने का आरोप लगा रहे हैं। इस बीच दिल्ली बीजेपी पूर्व अध्यक्ष मनोज तिवारी ने दावा किया है कि आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव में हार के डर से घबराई हुई है। AAP को अपने पार्षदों पर भरोसा नहीं है। इसीलिए वो चुनाव में हंगामा कर रही है।

गुंडागर्दी कर रहें है केजरीवाल के चेले

बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि जैसे ही नगर निगम में आम आदमी पार्टी के पार्षदों की संख्या 49 से 134 हुई, उसने तुरंत गुंडागर्दी करनी शुरू कर दी। धक्के मारना, लड़ाई-झगड़ा करना, कानून को न मानना यही सच है इस गुंडा पार्टी का। उन्होंने आगे कहा कि केजरीवाल खुद अफसरों और नेताओं को धमकाते-पिटवाते हैं। उनके चेलों से और क्या उम्मीद की जा सकती है।

नगर निगम के इतिहास का काला दिन

बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने हंगामे को लेकर आम आदमी पार्टी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि आज दिल्ली नगर निगम के इतिहास का सबसे काला दिन है। जिस तरह से आप के पार्षदों ने बीजेपी के पार्षदों के साथ मारपीट और सदन में तोड़फोड़ की है वह निंदनीय है। आज दिल्ली की जनता का सिर शर्म से नीचे हो गया है। आज पहले ही दिन सदन में तोड़फोड़ की गई है। आम आदमी पार्टी को पता नहीं किस बात का डर है।

किस बात को लेकर आज हुआ हंगामा?

बता दें कि आज दिल्ली नगर निगम के मेयर का चुनाव होना था। लेकिन चुनाव से पहले हंगामा हो गया। सदन में आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के पार्षद आपस में भिड़ गए। दोनों दलों के पार्षदों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। मनोनीत पार्षदों को पहले शपथ दिलाने को लेकर ये हंगामा हुआ। आम आदमी पार्टी का कहना है कि मनोनीत पार्षदों को चुने हुए पार्षदों से पहले क्यों शपथ दिलाई गई।

दिल्ली का अगला मेयर, गुजरात चुनाव और फ्री रेवड़ी, मनीष सिसोदिया ने बताए सारे राज!

India News Manch पर बोले मनोज तिवारी ‘रिंकिया के पापा’ पर डांस करना सबका अधिकार

Tags

bjp in delhi mcd electionDelhi Mayordelhi mayor chunavdelhi mayor electiondelhi mayor electionsdelhi mcd electiondelhi mcd election 2022delhi mcd election 2022 resultdelhi mcd election newsDelhi MCD Election Result 2022
विज्ञापन