September 17, 2024
  • होम
  • 74वां गणतंत्र दिवस: BJP और RSS मुख्यालय में फहराया गया तिरंगा

74वां गणतंत्र दिवस: BJP और RSS मुख्यालय में फहराया गया तिरंगा

  • WRITTEN BY: Vaibhav Mishra
  • LAST UPDATED : January 26, 2023, 12:44 pm IST

नागपुर। आज भारत अपना 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। पूरे देश में गणतंत्र दिवस की धूम है। प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। इस बीच राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के नागपुर स्थित मुख्यालय में तिरंगा फहराया गया। आरएसएस नागपुर महानगर के सहसंघचालक श्रीधर गाडगे ने RSS मुख्यालय पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

बीजेपी हेडक्वार्टर पर भी तिरंगा फहराया गया

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय पर भी तिरंगा फहराया गया है। बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने बीजेपी हेडक्वार्टर में तिरंगा फहराया। इस दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, संगठन महासचिव बीएल संतोष और अन्य नेता मौजूद रहे।

PM मोदी और गृह मंत्री शाह ने दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देशवासियों को 74वें गणतंत्र दिवस की बधाई दी है। पीएम ने ट्वीट कर लिखा है कि इस बार का यह गणतंत्र दिवस काफी विशेष है क्योंकि इसे हम आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर मना रहे हैं। वहीं, गृह मंत्री शाह ने अपने ट्वीट में लिखा है कि मैं आज उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों, संविधान निर्माताओं और वीर जवानों को नमन करता हूं, जिन्होंने देश को आजाद कराने, मजबूत बनाने व इसकी रक्षा के लिए अपने जीवन को समर्पित कर दिया।

दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

गणतंत्र दिवस को लेकर राजधानी दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों की रोकथाम के लिए जांच तेज कर दी गई है। लगभग 6 हजार सुरक्षाकर्मी गणतंत्र दिवस समारोह में सुरक्षा के लिए तैनात किए गए हैं।

दिल्ली का अगला मेयर, गुजरात चुनाव और फ्री रेवड़ी, मनीष सिसोदिया ने बताए सारे राज!

India News Manch पर बोले मनोज तिवारी ‘रिंकिया के पापा’ पर डांस करना सबका अधिकार

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन