PM Modi Sri Lanka Visit: थाईलैंड के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तीन दिवसीय दौरे पर श्रीलंका पहुंच गए हैं। कोलंबो में प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत किया गया। उनकी अगवानी के लिए श्रीलंका सरकार के 5 मंत्री एयरपोर्ट पहुंचे हुए थे। एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में भारतीय समुदाय के लोग मौजूद थे। मोदी-मोदी के नारे लगे। आज पीएम मोदी का औपचारिक स्वागत किया जाएगा और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा।

पहली बार डिफेंस डील

2019 के बाद पीएम मोदी की यह पहली श्रीलंका यात्रा है। 2015 के बाद से यह उनकी चौथी श्रीलंका यात्रा है। आज कोलंबो में भारत और श्रीलंका के बीच द्विपक्षीय वार्ता होगी। पीएम मोदी राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके से मुलाकात करेंगे। पहली बार किसी रक्षा सौदे पर मुहर लगेगी। समुद्र में चीन के प्रभाव को रोकने के लिहाज से यह रक्षा सौदा काफी अहम होगा। इससे पहले कोलंबो के इंडिपेंडेंस स्क्वायर पर प्रधानमंत्री मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा, जिसके बाद राष्ट्रपति सचिवालय में राष्ट्रपति दिसानायके से औपचारिक वार्ता होगी।

10 अहम मुद्दों पर चर्चा

विदेश मंत्री एस जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और विदेश सचिव विक्रम मिस्री इंडिपेंडेंस स्क्वायर पहुंच चुके हैं। यहां श्रीलंका के मीडिया मंत्री और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. नलिंदा जयतिसा और विदेश मंत्री विजिता हेराथ भी मौजूद हैं। न्यूज एजेंसी के मुताबिक पीएम मोदी और राष्ट्रपति दिसानायके के बीच वार्ता में करीब 10 अहम मुद्दों पर चर्चा होगी, जिसमें भारत और श्रीलंका के बीच रक्षा, ऊर्जा सुरक्षा और डिजिटलाइजेशन के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाना भी शामिल है।

 

सुबह- सुबह पापुआ न्यू गिनी में भूकंप के जबरदस्त झटके, सुनामी का अलर्ट जारी, दहशत में लोग