September 28, 2024
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Colorado Shooting: अमेरिका के कोलोराडो के नाइट क्लब में गोलीबारी, 5 की मौत
Colorado Shooting: अमेरिका के कोलोराडो के नाइट क्लब में गोलीबारी, 5 की मौत

Colorado Shooting: अमेरिका के कोलोराडो के नाइट क्लब में गोलीबारी, 5 की मौत

नई दिल्ली। अमेरिका के कोलोराडो के नाइट क्लब से गोलीबारी की खबर सामने आई है। यहां के स्प्रिंग्स गे क्लब में गोलीबारी हुई है, जिसमें 23 लोगों को गोली मारी गई है।

गोली बारी से अब तक 5 लोगों की मौत

अमेरिका के कोलोराडो के स्प्रिंग्स गे क्लब (Colorado Springs gay club) में रविवार को गोलीबारी हुई है। यहां पर 23 नागरिकों को गोली लगी है, जिसमें से 5 लोगों की मौत हो गई है। स्थानीय रिपोर्ट्स के अनुसार यहां पर रविवार रात एक बंदूक लिए आदमी ने अचानक गोली चलानी शुरु कर दी।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

कोलोराडो में हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि क्लब के बाहर सड़को पर भारी संख्या में पुलिसफोर्स तैनात है औऱ कई सारे एंबुलेंस दिखाई दे रहे हैं। घटना के वक्त मौजूद लोगों का कहना है कि कई लोगों को गोली लगी है और कई लोगों की मौत भी हुई है।

ट्रांसजेंडर डे ऑफ रिमेंबरेंस का था दिन

बता दें कि अमेरिका में यह हमला ट्रांसजेंडर डे ऑफ रिमेंबरेंस पर हुआ है। यह आयोजन ट्रांसफोबिया के परिणाम स्वरूप मारे गए लोगों को याद करने के लिए हर साल 20 नवंबर को होता है।

लगातार बढ़ रही गोलीबारी की घटनाएं

स्थानिय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आरोपी ने स्नाइपर राइफल का प्रयोग किया था। इस घटना में घायल हुए लोगों की संख्या के बारे में अभी स्पष्ट जानकारी नहीं है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। अमेरिका में फायरिंग की घटनाए लगातार बढ़ती जा रही हैं, इससे पहले कोलंबिया के क्लब रोज गोल्ड में भी 16 नवंबर को गोलीबारी हुई थी, जिसमें एक आदमी की जान चली गई थी।

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन

लेटेस्ट खबरें

विधानसभा में उठता है देश का मुद्दा, उसी पाक जगह पर किया गया रेप, क्या अब चलेगा बुलडोजर!
PM मोदी आज हिसार में करेंगे बड़ी रैली, 209KM तक चलेंगी तूफानी हवाएं, अब हेलेन आ रहा मचाने तबाही
कौन है हिजबुल्लाह का सरदार हसन नसरल्लाह, जिसको जहन्नुम पहुंचाने के लिए तबाही मचा रहा इजरायल?
बंदूक की नोक पर किया यौन शोषण, मारपीट कर जूते चटवाए, क्राइम ब्रांच ने चार को किया गिरफ्तार
हिंदू जगन रेड्डी घर में पढ़ता है बाइबल, पत्नी के धर्म पर भी विवाद, BJP बोली मंदिर में घुसने से पहले…
मारा गया नसरल्ल्हा? इजरायल ने हिजबुल्लाह के हेड क्वार्टर को उड़ाया, बाप बाप करके भागे आतंकी
भारत कर रहा है तैयारी, चीन और पाकिस्तान को पिला देगा पानी, जिससे याद आ जाएगी उसकी नानी
विज्ञापन
विज्ञापन