September 28, 2024
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • मिस्र में खुदाई के दौरान ताबूत में मिली 4300 साल पुरानी 'ममी', हैरान हुए वैज्ञानिक
मिस्र में खुदाई के दौरान ताबूत में मिली 4300 साल पुरानी 'ममी', हैरान हुए वैज्ञानिक

मिस्र में खुदाई के दौरान ताबूत में मिली 4300 साल पुरानी 'ममी', हैरान हुए वैज्ञानिक

  • WRITTEN BY: Vaibhav Mishra
  • LAST UPDATED : January 28, 2023, 2:13 pm IST

नई दिल्ली। मिस्र में काहिरा के नज़दीक 4300 साल पुरानी एक ममी मिली है। बताया जा रहा है कि यह ममी अब तक की सबसे पुरानी ममी भी हो सकती है, इसकी खोज से मिस्र के इतिहास को विस्तारपूर्वक जानने में सहायता मिलेगी।

4300 साल पुरानी ममी की खोज

ममी की खोज के बारे में जानने के लिए लोग हमेशा ही उत्सुक रहते हैं। वहीं, मिस्र इकलौता देश है, जहां ममी और उससे जुड़े न जाने कितने राज़ दफन हैं। इस देश का इतिहास इतना गहरा है, जिसकी कल्पना करना असंभव है। इसी कारण मिस्र में अलग-अलग स्थानों पर खोज जारी रहती है। इस बीच पुरातत्वविदों ने मिस्र की राजधानी काहिरा के नज़दीक एक प्राचीन मकबरे की खोज की है। जिसके भीतर 4300 साल पुरानी एक ममी पाई गई है। यह ममी मिस्र की आज तक की खोज में सबसे पुरानी साबित हो सकती है। खबरों के अनुसार आर्कियोलॉजिस्ट और इतिहासकारों को ममी की मदद से प्राचीन मिस्र को जानने में मदद मिलेगी।

मिली चीज़ो को देख चौंके वैज्ञानिक

गौरतलब है कि अभी हाल ही में मिस्र में एक 2300 साल पुरानी ममी की खोज भी की गई थी। जिसमें बताया गया था कि वह ममी एक लड़के की है, जिसकी उम्र 15 या 16 वर्ष होगी। साथ ही बताया कि जिस ताबूत में ममी मिली है, उसमे काफी चीज़े पाई गई हैं। उन चीज़ों को देखकर इतिहासकार दंग रह गए। सबसे हैरान कर देने वाली बात तो यह है कि ताबूत में सोने का मास्क पाया गया है। इसके साथ ही ममी के मुंह के भीतर सोने की चीभ और सीने में सोने का दिल मिला है।

दिल्ली का अगला मेयर, गुजरात चुनाव और फ्री रेवड़ी, मनीष सिसोदिया ने बताए सारे राज!

India News Manch पर बोले मनोज तिवारी ‘रिंकिया के पापा’ पर डांस करना सबका अधिकार

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन

लेटेस्ट खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन