नई दिल्ली। बीजेपी ने मंगलवार को सौगात-ए-मोदी अभियान की शुरुआत की। इसके तहत देश के 32 लाख गरीब मुस्लिमों को ईद मनाने के लिए विशेष किट दी जाएगी। बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा ने इसकी जिम्मेदारी संभाली है। इसमें भाजपा के 32 हजार कार्यकर्ता 32 हजार मस्जिदों के साथ मिलेंगे और फिर वंचितों तक यह किट पहुंचाई जाएगी।
32 हजार मस्जिदों को कहा गया है कि हर मस्जिद 100 लोगों तक किट पहुंचाने का लक्ष्य रखें। सौगात ए मोदी किट में कपड़े खाने पीने का सामान है। महिलाओं के लिए सूट, पुरुषों के लिए कुर्ता पायजामा, दाल चावल, सेवई, सरसों तेल, चीनी, कपड़े, मेवा, खजूर किट में रखा हुआ है। प्रत्येक किट की कीमत
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर त्योहार और हर किसी की खुशी में शामिल होते हैं। हम हर त्योहार को रंगों से भरपूर बनाने की कोशिश कर रहे हैं। आज हम सौगात-ए-मोदी किट बांट रहे हैं क्योंकि यह रमजान का महीना है। सभी की आस्था का सम्मान किया जाना चाहिए।
वहीं विपक्ष इस किट को लेकर बीजेपी पर तंज कस रहा है। सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि अगर प्रधानमंत्री मोदी के ये विचार हैं तो मैं उनका स्वागत करता हूं, लेकिन देश में करीब 25 करोड़ मुसलमान हैं और 95 फीसदी मुसलमान गरीब हैं। पीएम को उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। मुसलमानों के लिए शिक्षा और रोजगार सुनिश्चित करना चाहिए।