Inkhabar logo
Google News
कांग्रेस ने महाराष्ट्र चुनाव के लिए 23 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की, जानें किसको कहां से मिला टिकट

कांग्रेस ने महाराष्ट्र चुनाव के लिए 23 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की, जानें किसको कहां से मिला टिकट

मुंबईः कांग्रेस ने 20 नवंबर को होने वाले महाराष्ट्र चुनाव के लिए 23 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। इससे पहले कांग्रेस ने पहली सूची में 48 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी। इस लिहाज से पार्टी ने अब तक महाराष्ट्र में 71 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। कांग्रेस पार्टी ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत बावनकुले के खिलाफ कामठी विधानसभा सीट से सुरेश भोयर को मैदान में उतारा है। इस सूची में सुनील केदार की पत्नी अनुजा केदार को भी उम्मीदवार बनाया गया है।

कांग्रेस ने आगामी #MaharashtraAssemblyElections2024 के लिए 23 उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की। pic.twitter.com/I2U0c8gHxu

— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 26, 2024

महाराष्ट्र में कुल 288 सीटें हैं और कांग्रेस पार्टी यहां महा विकास अघाड़ी गठबंधन का हिस्सा है। इस गठबंधन में कांग्रेस के अलावा शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) और एनसीपी (शरद पवार) भी शामिल हैं। तीनों पार्टियां यहां मिलकर चुनाव लड़ रही हैं। एमवीए ने तय किया है कि हर पार्टी 255 में से 85-85 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। बाकी 23 सीटों पर फैसला बाद में लिया जाएगा।

Also Read- बोरिया-बिस्तर बांध कर निकला चीन, गलवान के बाद LAC पर भारत की जय जय, देखें पहली तस्वीर

नींद में 72 हुरो का ख्वाब देख रहा था खामनेई, नेतन्याहू ने मांद में घुसकर पानी पिला दिया

Tags

congress candidate listhindi newsMaharashtra Election 2024
विज्ञापन