Advertisement

live News

Budget 2025 LIVE: NO TAX up to 12 Lakh, मोदी सरकार का मिडिल क्लास के लिए बड़ा ऐलान, 12 लाख तक की कमाई पर कोई टैक्स नहीं

Budget LIVE: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश कर दिया है। बजट में सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। मोदी सरकार ने मिडिल क्लास को बड़ा तोहफा दिया है। सदन पहुँचने से पहले सीतारमण राष्ट्रपति भवन गईं। वहां उन्होंने राष्ट्रपति को बजट की कॉपी सौंपी। राष्ट्रपति मुर्मू ने उन्हें दही-चीनी खिलाकर विदा किया।

Feb 1, 2025 12:30 IST

12 लाख तक नो टैक्स

  • 0-4 लाख तक कोई टैक्स नहीं
  • 4-8 लाख तक 5 प्रतिशत टैक्स
  • 8-12 लाख तक 10 प्रतिशत टैक्स
  • 12-16 लाख तक 15 प्रतिशत टैक्स
  • 16-20 लाख तक 20 प्रतिशत टैक्स
  • 20-24 लाख तक 25 प्रतिशत टैक्स
  • 24 लाख के ऊपर 30 प्रतिशत टैक्स

Feb 1, 2025 11:51 IST

सरकार लेकर आएगी नया Income Tax बिल

बजट भाषण में वित्त मंत्री ने बड़ा ऐलान किया है। सरकार अगले हफ्ते इनकम टैक्स बिल लेकर आएगी।  

Feb 1, 2025 11:37 IST

बजट में हुए ये ऐलान

  • मेडिकल कॉलेज में 5 साल में 75 हजार सीटें बढ़ाई जाएगी।  
  • साल 2026 में मेडिकल कॉलेज में 10 हजार सीटें जुड़ेंगी।  
  • एआई के लिए संस्थान की स्थापना की जाएगी।  

Feb 1, 2025 11:34 IST

IIT पटना को बड़ा सौगात

  • वित्त मंत्री ने कहा कि  IIT पटना में सुविधा बढ़ाई जाएगी।  
  • 6 500 विद्यार्थियों की सीट बढ़ाने का ऐलान।  
   

Feb 1, 2025 11:29 IST

निर्मला सीतारमण ने अब तक किए ये बड़े ऐलान

  • लेदर स्कीम के तहत 22 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार।  
  • खिलौना निर्माण के लिए योजना शुरू की जाएगी। 
  • MSMEs के लिए 20 करोड़ तक का लोन का ऐलान।  
  • डेयरी और फिशरी के लिए 5 लाख तक का मिलेगा लोन।  
  • स्टार्टअप के लिए 10 हजार करोड़ का मिलेगा फंड।  
  • मछुआरों के लिए स्पेशल इकोनॉमी लेकर आएंगे।   
             

Feb 1, 2025 11:22 IST

प्रधानमंत्री धनधान्य योजना का ऐलान

किसानों के लिए 'धनधान्य योजना' का ऐलान। 1.7 करोड़ किसानों को मिलेगा लाभ। 

Feb 1, 2025 11:19 IST

किसान क्रेडिट कार्ड पर बढ़ाई गई कर्ज की लिमिट

किसान क्रडिट कार्ड पर कर्ज की लिमिट बढ़ाई गई। इसे 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख कर दिया गया है। बिहार में मखाना बोर्ड बनाने का ऐलान किया गया है। 

Feb 1, 2025 11:06 IST

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन का बजट भाषण शुरू

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपना बजट भाषण शुरू कर चुकी हैं। वो लगातार 8वीं बार बजट पेश कर रही हैं।            

Feb 1, 2025 11:04 IST

संसद में विपक्ष का जोरदार हंगामा

लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी दलों ने हंगामा शुरू करना शुरू कर दिया है। स्पीकर ने बजट पढ़ने के लिए वित्त मंत्री को आमंत्रित किया।  

Feb 1, 2025 11:02 IST

हमारी प्राथमिकता महाकुंभ है: अखिलेश यादव

Feb 1, 2025 10:56 IST

टैक्स टेररिज्म खत्म करे सरकार: जयराम नरेश

Feb 1, 2025 10:52 IST

संसद पहुंचे अमित शाह

बजट पेश होने से पहले गृह मंत्री अमित शाह संसद पहुंच गए हैं।  

Advertisement