नई दिल्ली। क्या आपको मालूम है कि बिना शारीरिक संबंध बनाये भी आप प्रेग्नेंट हो सकती हैं। बिना संबंध बनाए प्रेग्नेंट होना ‘वर्जिन प्रेग्नेंसी’ (virgin pregnancy) कहलाता है। एक पल में सुनकर थोड़ा अजीब जरूर लगता है कि बिना संबंध बनाए कोई प्रेग्नेंट कैसे हो सकता है? ऐसे में आइये जानते हैं वर्जिन प्रेग्नेंसी के […]
नई दिल्ली। क्या आपको मालूम है कि बिना शारीरिक संबंध बनाये भी आप प्रेग्नेंट हो सकती हैं। बिना संबंध बनाए प्रेग्नेंट होना ‘वर्जिन प्रेग्नेंसी’ (virgin pregnancy) कहलाता है। एक पल में सुनकर थोड़ा अजीब जरूर लगता है कि बिना संबंध बनाए कोई प्रेग्नेंट कैसे हो सकता है? ऐसे में आइये जानते हैं वर्जिन प्रेग्नेंसी के बारे में।
आपको बता दें कि वर्जिन प्रेग्नेंसी (what is virgin pregnancy?) प्रेग्नेंट होने के सबसे आम तरीकों में से एक हैं। इसमें बिना शारीरिक संपर्क के ही महिलाएं गर्भवती हो जाती है। हालांकि यह तरीका बेहद कम लोग अपनाते हैं। एक आंकड़े के मुताबिक 7,870 महिलाओं में से सिर्फ 0.5 फीसदी ही इस तरीके से प्रेग्नेंट होना पसंद करती हैं। एक रिसर्च के मुताबिक मलेशिया की एक महिला पति से बिना संबंध बनाये दो बार प्रेग्नेंट हुई और दोनों समय उसने हेल्दी बच्चों को जन्म दिया।
फोरप्ले या इन विट्रो फर्टिलाइजेशन और अंतर्गर्भाशयी गर्भाधान के जरिए महिलाएं मां बन सकती हैं। अमेरिका में मां बनने वाली हर 200 में से एक महिला वर्जिनिटी खोए बिना गर्भवती हो रही हैं। दुनियाभर में ऐसे कई मामले सामने आये हैं। साल 2021 में इंग्लैंड की निकोल मूर ‘वर्जिन मैरी’ के नाम से सुर्ख़ियों में रहीं। निकोल मूर ने बिना शारीरिक संबंध बनाये IVF से बच्ची को जन्म दिया। निकोल में एक समस्या थी, जिस वजह से वह अपने पार्टनर के साथ संबंध नहीं बना पाती थी। फोरप्ले के जरिए वह प्यार जताती थी और इसी दौरान प्रेग्नेंट हो गई।