कैंसर में ग्रेड और स्टेज का पता कब चलता है ?

नई दिल्ली : कोशिकाएं हमारे शरीर में सेना की तरह काम करती हैं, जो हर दुश्मन का सफाया करके शरीर को स्वस्थ और जीवित रखती हैं। दरअसल, हम सभी के शरीर में लगभग 30 लाख करोड़ कोशिकाएं होती हैं, जो एक पैटर्न में नियंत्रित तरीके से बढ़ती हैं और एक समय के बाद आपने आप ही मर जाती हैं। नष्ट हुई कोशिकाओं की जगह नई और स्वस्थ कोशिकाएं ले लेती हैं।

स्वस्थ कोशिकाएं पुरानी मृत कोशिकाओं को खाती रहती हैं, जिससे शरीर साफ रहता है। अगर कोई कोशिका अपना पैटर्न बदलती है या शरीर को खराब करने की कोशिश करती है, तो स्वस्थ कोशिकाएं उन्हें खाकर नष्ट कर देती हैं। तब कोशिकाओं का यह पैटर्न बिगड़ जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि कैंसर कोशिकाएं कितनी तेजी से बढ़ती हैं, उनके बढ़ने की प्रक्रिया क्या है…

कैंसर होने पर कोशिकाएं क्यों बढ़ती हैं

जब शरीर में कैंसर की बीमारी होती है, तो कोशिकाओं का नियंत्रण प्रभाव खत्म होने लगता है, फिर कुछ ही समय में कोशिकाएं अनियंत्रित तरीके से कई गुना तेजी से बढ़ने और विभाजित होने लगती हैं। उनकी अनियंत्रित वृद्धि ट्यूमर बन जाती है। लगातार शोध के बावजूद कैंसर के लिए अब तक कोई कारगर और सस्ता इलाज उपलब्ध नहीं हो पाया है। कीमोथेरेपी आज तक सबसे कारगर है, जो कोशिकाओं की असामान्य वृद्धि को रोकने में मदद करती है।

कैंसर कोशिकाएं कितनी तेजी से बढ़ती हैं?

कैंसर कोशिकाओं के बढ़ने की गति कैंसर ग्रेड पर निर्भर करती है। हाई ग्रेड आक्रामक कैंसर में कोशिकाएं तेजी से फैलती हैं, जबकि लो ग्रेड कैंसर में इसके लिए 3-6 महीने लगते हैं। दरअसल, कैंसर ग्रेड 3 स्थितियों के आधार पर तय किया जाता है।

 

कैंसरग्रस्त और स्वस्थ कोशिकाओं की तुलना की जाती है। स्वस्थ कोशिकाओं के समूह में कई तरह के ऊतक होते हैं, जबकि कैंसर के मामले में जांच में समान लेकिन असामान्य कोशिकाओं का समूह दिखाई देता है, इसे लो ग्रेड कैंसर कहते हैं।

जब जांच में स्वस्थ कोशिकाओं के बीच कैंसरग्रस्त कोशिकाएं अलग-अलग दिखाई देने लगती हैं, तो इसे हाई ग्रेड ट्यूमर कहते हैं। कैंसर के Grade के आधार पर यह पता लगाया जा सकता है कि यह कितनी तेजी से फैल सकता है।

Cancer कोशिकाओं की वृद्धि दर

Grade 1 में, कैंसर कोशिकाएं सामान्य कोशिकाओं की तरह दिखती हैं और बहुत धीरे-धीरे बढ़ती हैं।

Grade 2 में, कैंसर कोशिकाएं सामान्य कोशिकाओं की तरह नहीं दिखती हैं और ग्रेड 1 की तुलना में तेजी से बढ़ती हैं।

Grade 3 में, कैंसर कोशिकाएं बहुत असामान्य होती हैं और बहुत तेजी से बढ़ती हैं। इस दौरान, कैंसर शरीर के एक बड़े हिस्से में तेजी से फैल चुका होता है।

 

यह भी पढ़ें :-

MUDA स्कैम मामला: कर्नाटक CM सिद्धारमैया के खिलाफ FIR दर्ज

बेंगलुरु मर्डर केस में नया मोड़, महालक्ष्मी के 59 टुकड़े करने वाले कातिल मुक्ति ने बना रखा था फूलप्रूफ प्लान

 

 

 

Tags

about liver cancerall cancer symptomscancerinkhabar HINDI NEWS
विज्ञापन