नई दिल्ली: वर्कहॉलिक कल्चर और बिजी शेड्यूल होने के कारण इसका ब्रेन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। इसकी वजह से कुछ लोग अक्सर सिरदर्द और नींद न आने की समस्या से परेशान रहते हैं। वहीं, अगर आप स्ट्रेस को कम करना और ब्रेन को हेल्दी रखना चाहते हैं, तो आप अपने जीवन में कुछ ऐसी चीज़ों को अपना सकते हैं, जो आपको उम्र भर मदद करेंगी। आइए जानते हैं उन चीजोंके बारे में:
ब्रेन को हेल्दी बनाने के लिए जरूरी है कि पहले आप अपने खान-पान को सही करें। इसके लिए आपको अपने भोजन में हरी सब्जियां, नट्स और ओमेगा-3 फैटी एसिड को शामिल करना होगा। इन सभी चीजों में प्रचुर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो ब्रेन को हेल्दी बनाने का काम करते हैं।
दिमाग को स्वस्थ बनाने के लिए जरूरी है कि आप अच्छा खाना खाने के साथ व्यायाम भी करें। आपको रोजाना 30 मिनट के लिए एक्सरसाइज या योगा करना चाहिए। ऐसा करने से दिमाग की कई नसे खुलती हैं। साथ ही ऑक्सीजन दिमाग तक पहुंचता है। योग दिमाग ही नहीं, बल्कि पूरे शरीर के लिए लाभकारी होता है।
ब्रेन को हेल्दी बनाने के लिए एक जरूरी चीज नींद भी है। अच्छी नींद दिमाग को बेहतर बनाती है। एक अच्छी नींद से काफी चीजें ठीक हो जाती हैं। हर दिन इंसान को 7-9 घंटे की नींद लेनी चाहिए। ऐसा करने से दिमाग शांत होता है। साथ ही ब्रेन को रिकवरी करने में मदद मिलती है। नींद से आपको बेहतर महसूस होता है।
ध्यान लगाने से भी ब्रेन मजबूत और स्वस्थ बनता है। ध्यान लगाने से तनाव और चिंता दूर होती हैं। ध्यान लगाने और गहरी सांस की तकनीक से भी दिमाग को कई तरह से फायदा मिलता है। ध्यान लगाने से एकाग्रता में वृद्धि होती है, जिससे लक्ष्य प्राप्ति के लिए ध्यान नहीं भटकता।
ये भी पढ़ें: राम चरण के जन्मदिन पर Peddi का सामने आया फर्स्ट लुक, फैंस बोले- ये तो पुष्पा की कॉपी