Poisonous Summer Fruits: भीषण गर्मी पड़नी शुरू हो चुकी है। इस मौसम में कई तरह के स्वादिष्ट फल बाजार में आ जाते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि कुछ ऐसे भी फल होते हैं, जिन्हें खाने से हमारी जान तक जा सकती है। इन फलों में नैचुरल टॉक्सिन्स पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर के लिए जहर का काम करता है। आइये जानते हैं 7 ऐसे फलों के बारे में, जिसे गर्मी में खाने से जान तक जा सकती है-

7 Poisonous Summer Fruits ( गर्मियों के जहरीले फल)

लीची

लीची गर्मियों में सबसे पसंदीदा फलों में से एक है, लेकिन यह फल बच्चों के लिए बहुत खतरनाक साबित हो सकता है। खासकर खाली पेट लीची खाने से बच्चों में हाइपोग्लाइसीन नामक विष का प्रभाव हो सकता है, जिससे रक्त शर्करा कम हो जाती है और गंभीर मामलों में कोमा या मृत्यु भी हो सकती है। हर साल बिहार के मुजफ्फरपुर में लीची खाने से बच्चों के मरने की खबरें आती रही हैं।

एकी फल

एकी फल जमैका का राष्ट्रीय फल है। जब तक यह फल पूरी तरह से पक नहीं जाता, तब तक इसमें मौजूद हाइपोग्लाइसीन ए और हाइपोग्लाइसीन बी शरीर में पहुंचते ही खतरनाक जहर की तरह काम करते हैं। इससे व्यक्ति को उल्टी, कोमा और यहां तक ​​कि मौत भी हो सकती है।

स्टार फ्रूट

स्टार फ्रूट एक खूबसूरत और खट्टा-मीठा फल है। लेकिन यह फल किडनी की बीमारी से पीड़ित लोगों के लिए जानलेवा हो सकता है। इसमें न्यूरोटॉक्सिन होता है जो स्वस्थ लोगों के लिए हानिरहित है, लेकिन कमजोर किडनी वाले लोगों में यह मस्तिष्क क्षति और तंत्रिका संबंधी विकार पैदा कर सकता है।

सेब और चेरी

सेब और चेरी के बीजों में जहर छिपा होता है। इसके बीजों में एमिग्डालिन मौजूद होता है, जो शरीर में जाने के बाद साइनाइड में बदल जाता है। अगर इसके बीजों को चबाकर निगल लिया जाए तो यह शरीर में विषैले तत्वों को बढ़ा सकते हैं। इन फलों के बीज कभी न खाएं, खासकर बच्चों को बीज निकालकर ही फल दें।

डेथ एप्पल

डेथ एप्पल कैरेबियन और मध्य अमेरिका के समुद्री इलाकों में पाया जाता है। इसका छिलका, पत्ते और फल- सब कुछ जहर से भरा होता है। इसके संपर्क में आने से छाले और त्वचा जल सकती है। इसे खाने से गले में खराश, उल्टी और यहां तक ​​कि मौत भी हो सकती है। इस पेड़ के नीचे खड़े न हों, इसकी बारिश की बूंदें एलर्जी भी पैदा कर सकती हैं।

चीकू

चीकू एक स्वादिष्ट और सेहतमंद फल है, लेकिन इसका कच्चा रूप बहुत खतरनाक हो सकता है। कच्चे चीकू में लेटेक्स और सैपोनिन नामक तत्व होते हैं, जो शरीर में जाने के बाद पेट दर्द, उल्टी और एलर्जी का कारण बन सकते हैं।

पैंगियम एड्यूल

पैंगियम एड्यूल नारियल जैसा दिखता है लेकिन इसके बीजों में हाइड्रोजन साइनाइड होता है, जो एक खतरनाक जहर है। इस फल को खाने से पहले इसे कई दिनों तक पानी में भिगोकर उबालकर सुखाना जरूरी है, नहीं तो यह जानलेवा हो सकता है।

 

तुरंत वर्दी उतार दो…बीच सड़क पर पुलिस वाले की योगी ने निकाली सारी हेकड़ी, दे डाली खुली चुनौती