Inkhabar logo
Google News
दुनिया के सबसे पुराने देशों में भारत से पहले आता है इस देश का नाम

दुनिया के सबसे पुराने देशों में भारत से पहले आता है इस देश का नाम

नई दिल्ली: दुनिया में 195 देश हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इनमें से सबसे पुराना देश कौन सा है? जब भी सबसे पुराने देशों की बात आती है, तो भारत का नाम जरूर ज़ेहन में आता है। हालांकि दुनिया में एक ऐसा देश भी है जिसका वजूद भारत से भी पुराना है।

सबसे पुराना देश

  1. वर्ल्ड पॉपुलेशन रिव्यू की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान दुनिया का सबसे पुराना  देश माना जाता है। इस रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान में इंसान लगभग 1 लाख सालों से रह रहे है। कहा जाता है कि ईरान की सभ्यता लगभग 3200 ईसा पूर्व में विकसित हुई थी, जो इसे सबसे पुराना देश बनाती है। ईरान की प्राचीन सभ्यता और उसकी ऐतिहासिक धरोहर उसे महत्वपूर्ण बनाती है।

इस लिस्ट में भारत दुनिया का दूसरा सबसे पुराना देश है। रिपोर्ट के अनुसार, भारत की शुरुआत लगभग 2000 ईसा पूर्व में हुई थी। हालांकि, भारतीय सभ्यता का इतिहास 5000 साल पुराना माना जाता है। भारत की समृद्ध संस्कृति और ऐतिहासिक धरोहर का गहरा प्रभाव पूरी दुनिया पर है। भारतीय सभ्यता की प्राचीनता और विविधता इसे खास बनाती है।

तीसरा सबसे पुराना देश

वहीं, चाइना दुनिया की इस लिस्ट में तीसरा सबसे पुराना देश पर आता है। चीन की सभ्यता भी प्राचीन और समृद्ध मानी जाती है, जिसने वैश्विक स्तर पर अपना विशेष योगदान दिया है।

संस्कृति और इतिहास

दुनिया के सबसे पुराने देशों की इस लिस्ट में ईरान, भारत और चीन की सभ्यताओं का विशेष स्थान है। ये देश न केवल प्राचीन हैं, बल्कि अपनी सभ्यताओं, संस्कृति और इतिहास के लिए भी प्रसिद्ध हैं।

यह भी पढ़ें: हार्ट अटैक से आपकी जान बच सकती है, जानें कैसे

Tags

CultureIndiainkhabarOldest CountryworldWorld History
विज्ञापन