• होम
  • लाइफस्टाइल
  • लंबे वक्त तक AC में रहने से इन बीमारियों का खतरा, जानें कितनी देर तक रहना सुरक्षित?

लंबे वक्त तक AC में रहने से इन बीमारियों का खतरा, जानें कितनी देर तक रहना सुरक्षित?

AC गर्मी तो कम करता ही है, साथ में नमी को भी कम करता है। इससे हमें चिलचिलाती धूप और अधिक पसीने से राहत मिलती है। हालांकि एसी के ज्यादा इस्तेमाल से स्किन, बाल, नाक और गले में ड्राईनेस बढ़ सकती है। यह ड्राईनेस हमारे म्यूकस मेम्ब्रेन को भी प्रभावित कर सकती है।

AC
inkhbar News
  • April 14, 2025 8:47 pm Asia/KolkataIST, Updated 1 week ago

AC Side Effects: अप्रैल का आधा महीना बीत चुका है और गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में बहुत सारे लोग भीषण गर्मी से बचने के लिए एयर कंडीशनर (AC) का इस्तेमाल कर रहे हैं। लेकिन क्या आप इस बात को जानते हैं कि लंबे वक्त तक AC में रहना हमारे सेहत के लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है।

AC सेहत के लिए नुकसानदायक

बता दें कि AC गर्मी तो कम करता ही है, साथ में नमी को भी कम करता है। इससे हमें चिलचिलाती धूप और अधिक पसीने से राहत मिलती है। हालांकि एसी के ज्यादा इस्तेमाल से स्किन, बाल, नाक और गले में ड्राईनेस बढ़ सकती है। यह ड्राईनेस हमारे म्यूकस मेम्ब्रेन को भी प्रभावित कर सकती है।

डॉक्टरों के मुताबिक हमारे शरीर में नाक, मुंह, फेफड़ों और आंतों जैसी जगहों पर एक बेहद पतली और नम लेयर होती है, इसे म्यूकस मेम्ब्रेन कहा जाता है। यह म्यूकस मेम्ब्रेन हमारे शरीर को बैक्टीरिया और वायरस से बचाता है। जब यह म्यूकस मेम्ब्रेन सूख जाती है तो फिर यह अपनी प्रोटेक्टिव क्षमता को खो देती है। जिसके बाद बैक्टीरिया और वायरस बहुत आसानी से हमारे शरीर में घुसकर हमें बीमार कर सकती है। डॉक्टरों के मुताबिक, AC में ज्यादा वक्त बिताने से सर्दी, खांसी, लो इम्यूनिटी, सुस्ती और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं।

कितनी देर AC में रहना सुरक्षित?

डॉक्टरों के मुताबिक, किसी व्यक्ति की सेहत AC के टेम्परेचर और कमरे की नमी पर निर्भर करती है। अगर AC का टेम्परेचर 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच में है तो वो 4 से 6 घंटे तक वहां रह सकता है। हालांकि उसे बीच-बीच में AC से बाहर निकलकर ताजी हवा ले लेनी चाहिए। इससे हमारे शरीर का तापमान संतुलित रहता है और ड्राईनेस भी काफी कम होती है। डॉक्टरों के मुताबिक, 24-25 डिग्री सेल्सियस से कम टेम्परेचर में ज्यादा देर तक रहना हमारी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

यह भी पढ़ें-

शिमला-मनाली की भीड़ छोड़िए, फ्रेंड्स-फैमिली के साथ यहां जाने का बनाएं प्लान