September 17, 2024
  • होम
  • सूख कर कांटा हो चुके लोग खाएं ये 4 चीजें, हफ्ते भर में भरेगा मांस

सूख कर कांटा हो चुके लोग खाएं ये 4 चीजें, हफ्ते भर में भरेगा मांस

  • WRITTEN BY: Pooja Thakur
  • LAST UPDATED : August 30, 2024, 4:07 pm IST

नई दिल्ली। अक्सर हम देखते हैं कि लोग मोटापे की वजह से परेशान रहते हैं। मोटापा कम करने के लिए वो इंटरनेट पर दिन रात पतले होने का तरीका ढूंढते रहते हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे ही हैं जो दुबलेपन से टेंशन में हैं। लाख कोशिशों के बाद भी वो अपना वजन नहीं बढ़ा पा रहे हैं। ऐसे लोगों को आज हम उन 4 चीजों के बारे में बताएंगे जिसे खाने से तुरंत वजन बढ़ेगा।

हफ्ते भर में दिखेगा असर

शरीर का वजन न ज्यादा होना चाहिए और न एकदम से कम। उम्र के हिसाब से शरीर का वजन रहना अच्छा माना जाता है। यदि किसी का शरीर सूख कर कांटा हो चुका है तो उसमें मांस भर सकता है। इसके लिए सिर्फ सही डाइट लेने की जरूरत है। अगर आप दुबलेपन की समस्या से जूझ रहे हैं तो भोजन में इन चार चीजों को निश्चित ही शामिल कर लें।

इन फ़ूड का करें रोजाना सेवन

शरीफा एक हाई कैलोरी फूड है। इसे खाने से आपका वजन तेजी से बढ़ेगा। इसके अलावा इसमें कई तरह के विटामिन्स भी पाए जाते हैं। मोटे होने के लिए आप पाने डाइट में केला जरूर शामिल करें। रोजाना कम से कम 2-3 केले का सेवन करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। अंडा प्रोटीन का अच्छा सोर्स है। इसमें कैलोरी काफी होती है। साथ ही में आप पीनट बटर खाएं। ये भी वजन बढ़ाने में मदद करेगा।

 

 

जर्मनी में इस्लामिक कट्टरपंथियों की अब खैर नहीं, ईरान के शिया धर्मगुरु को देश से भागने को कहा

 

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन