September 8, 2024
  • होम
  • सावन का भोग बना रहे हैं, इन बातों का रखें ध्यान

सावन का भोग बना रहे हैं, इन बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली: सावन महीने की शुरुआत होने वाली है. यह महीना भगवान शिव जी का प्रिय महीना माना जाता है। भक्त उन्हें प्रसन्न करने के लिए घर पर बनाया हुआ भोग लगाते हैं। अगर आप भी ऐसा कुछ सोच रहे हैं तो उससे पहले इन बातों का जान लें।

शिव जी को इन चीजों का नहीं लगता भोग

-मांसाहारी भोजन, भोलेनाथ को अंडे, मछली और चिकन का प्रसाद गलती से भी न लगाएं।
-लहसुन-प्याज, इन दोनों चीजों को तामसिक भोजन माना जाता है।
-शिव जी का प्रसाद बनाने के लिए नमक का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
-नशीले पदार्थ, अक्सर लोग भोलेनाथ को ऐसी चीजों के भोग लगाते हैं लेकिन यह धार्मिक तौर पर सही नहीं माना जाता है।
-भोलेनाथ को भांग चढ़ाई जाती है जो कि ऐसा ही एक व्यंजन है, इसके अलावा अन्य नशीली चीजें उन्हें न चढ़ाएं।
-भगवान शिव को प्रसाद के रूप में इडली, डोसा जैसी चीजें का भोग नहीं लगाना चाहिए, उन्हें हमेशा ताजे भोजन जैसे खीर, हलवा और मिष्ठान चढ़ाए।
-भोग बनाने के लिए रिफाइंड तेल का नहीं सिर्फ शुद्ध देसी घी का इस्तेमाल करें
-प्रसाद के लिए जंक फूड्स बनाकर न चढ़ाएं।

इन चीजों का लगाएं भोग

सावन में भगवान शिव को मखाने की खीर, सफेद बर्फी, मालपुआ, मेवे, लस्सी और खीर का भोग लगा सकते हैं। बेलपत्र, शहद, भांग और पंचामृत का भोग शिव जी को बेहद प्रिय है। हालांकि, भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए एक लौटा जल ही पर्याप्त माना जाता है।

Also Read…

भगवान श्रीकृष्ण की पत्नी थी शूर्पणखा, अपने भाई रावण को क्यों दे दिया था श्राप?

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन