• होम
  • लाइफस्टाइल
  • Iron Deficiency in Body: बहुत ज्यादा लगती है ठंड, तो ये एनीमिया का लक्षण हो सकता है..

Iron Deficiency in Body: बहुत ज्यादा लगती है ठंड, तो ये एनीमिया का लक्षण हो सकता है..

नई दिल्ली: ठंड में मौसम में हमें अपनी सेहत पर और ज्यादा ध्यान देने की जरूरत पड़ती है। इस दौरान बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए ठंड में इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाए रखने के लिए शरीर में पोषक तत्वों की कमी नहीं होने देना चाहिए। इस मौसम में अकसर देखने को मिलता है […]

Iron Deficiency in Body: बहुत ज्यादा लगती है ठंड, तो ये एनीमिया का लक्षण हो सकता है..
inkhbar News
  • January 11, 2024 3:05 pm Asia/KolkataIST, Updated 1 year ago

नई दिल्ली: ठंड में मौसम में हमें अपनी सेहत पर और ज्यादा ध्यान देने की जरूरत पड़ती है। इस दौरान बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए ठंड में इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाए रखने के लिए शरीर में पोषक तत्वों की कमी नहीं होने देना चाहिए। इस मौसम में अकसर देखने को मिलता है कि कुछ लोगों की सामान्य से ज्यादा ठंड लगती है, घंटों तक गर्म कंबल में रहने के बावजूद भी उनके हाथ पैर ठंडे रहते हैं। क्या आप जानते हैं, ऐसा होने का मतलब है कि आपके शरीर में आयरन की कमी (Iron Deficiency in Body) है। सर्दियों के मौसम में शरीर में आयरन की कमी हो जाती है। आयरन की कमी कई गंभीर बीमारियों का कारण बन सकती है। ऐसे में अपनी डाइट को सही रखकर आप आयरन की कमी को पूरा कर सकते हैं।

एनीमिया क्या होता है?

हमारे शरीर में ऑक्सीजन की जरूरत होती है, ताकि हमारे टिशूज, मसल्स और ऑर्गन सही ढंग से काम कर सकें। हमारे शरीर में हीमोग्लोबिन ब्लड सेल में आयरन युक्त प्रोटीन होता है। शरीर में ये ऑक्सीजन को सभी हिस्सों में पहुंचाता है। आयरन की कमी (Iron Deficiency in Body) होगी तो शरीर में कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ेगा। वहीं, अगर खून में हीमोग्लोबिन का स्तर कम हो जाता है, तो आपको एनीमिया भी हो सकता है। एनीमिया की वजह से हमें आलस, सिर दर्द और चक्कर जैसी समस्याएं होने लगती हैं।

कैसे करें आयरन की कमी हो पूरा?

  • शरीर में आयरन की कमी को पूरा करने के लिए आप खाने में हरी पत्तेदार सब्जियों को शामिल करें। आप पालक, मेथी, पत्ता गोभी, मशरूम, चुकंदर आदि का सेवन कर सकते हैं।
  • फल और ड्राई फ्रूट भी आयरन के सोर्स होते हैं, तो इनका सेवन करके भी आप आयरन की कमी को दूर कर सकते हैं।
  • तरबूज, अमर, अमरूद, आमला, सेब जैसे फलों में आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इन्हें भी आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
  • आयरन की कमी पूरी करने के लिए अपने खाने में ज्यादा फाइबर वाले अनाज को शामिल करें। जैसे दाल, चना, राजमा, सोयाबीन आदि।

Also Read: