Stomach Pain Indicating: वैसे तो पेट में दर्द होना सामान्य समस्या है लेकिन इसके कुछ ख़ास लक्षण भी हैं, जो गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं की तरफ इशारा करते हैं। इन्हें अगर शुरू में नजरअंदाज कर दिया तो फिर भविष्य में बड़ी बीमारियां हो सकती है। आइये जानते हैं, उन लक्षणों के बारे में जो स्वास्थ्य को गंभीर खतरों की तरफ इशारा करते हैं-

पेट दर्द के इन 5 लक्षणों को न करें इग्नोर

लगातार पेट दर्द

अगर पेट दर्द लगातार और गंभीर है, तो यह अपेंडिसाइटिस, पित्त पथरी या अग्नाशय की सूजन जैसी गंभीर स्थिति का संकेत हो सकता है। इसे नज़रअंदाज़ न करें और तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

पेट दर्द के साथ उल्टी और बुखार

पेट दर्द के साथ उल्टी और बुखार किसी संक्रमण का संकेत हो सकता है, जैसे कि गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल संक्रमण या आंतों की सूजन। ये लक्षण निर्जलीकरण और कमज़ोरी का कारण बन सकते हैं।

पेट दर्द के साथ खून आना

अगर आपको पेट दर्द के साथ मल या उल्टी में खून आ रहा है तो फिर यह पाचन तंत्र में अल्सर, आंतों में सूजन या कैंसर जैसी गंभीर समस्या का संकेत हो सकता है। ऐसे में इसे बिल्कुल भी नज़रअंदाज़ न करें और तुरंत डॉक्टर से दिखाएं।

पेट दर्द के साथ वजन कम होना

अगर पेट दर्द के साथ आपका वजन लगातार कम हो रहा है, तो यह क्रोहन रोग, आंतों के कैंसर या किसी अन्य गंभीर स्थिति का संकेत हो सकता है। ऐसी स्थिति में तुरंत डॉक्टर से जांच करवाएं।

पेट दर्द के साथ भूख न लगना

पेट दर्द के साथ भूख न लगना गैस्ट्राइटिस या लिवर की समस्या का संकेत हो सकता है। इसके अलावा, यह अन्य गंभीर बीमारियों का भी कारण बन सकता है।

 

US के टैरिफ वॉर पर चीन के पलटवार से अमेरिकी शेयर बाजार में भूचाल, बेपरवाह ट्रंप बोले जो कमजोर वही डूबेंगे, ड्रैगन घबरा गया!