Unlucky Plants : वास्तु शास्त्र में पेड़-पौधों को विशेष महत्व दिया गया है। कुछ पौधे घर में खुशियां तो कुछ पौधे घर में दरिद्रता लेकर लाते हैं। हमें ऐसे पौधे को घर में लगाने से बचना चाहिए। आइए जानते हैं उन 6 पौधों के बारे में, जिन्हें लगाने से धन की देवी लक्ष्मी नाराज होती हैं और कंगाली छा जाती है-
वास्तु के अनुसार मेहंदी के पौधे में बुरी शक्तियों का वास होता है। इस पौधे को घर में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। यह घर की सुख-शांति को भंग कर सकता है। कलह बढ़ सकती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार इमली का पेड़ घर में नकारात्मकता लाता है। इसे लगाने से घर में हमेशा डर और भय का माहौल बना रहता है। बुरी शक्तियां हावी रहती है, इसलिए इसे घर में नहीं लगाना चाहिए।
खजूर का पेड़ घर के आंगन में भूलकर भी नहीं लगाना चाहिए। वास्तु शास्त्र में इसे बहुत अशुभ माना गया है। यह पेड़ देखने में तो बहुत सुंदर लगता है लेकिन इसे लगाने से घर के सदस्यों पर कर्ज बढ़ता है। इसलिए इसे लगाने से बचे।
घर में लगा कोई पौधा अगर सूख रहा है तो उसे फ़ौरन हटा देना ही बेहतर है। वास्तु शास्त्र के अनुसार सूखे पौधे की वजह से घर में उदासी आती है और इनसे नकारात्मकता बढ़ती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के अंदर और आस-पास कभी भी कांटेदार पौधे नहीं लगाने चाहिए। इससे घर में तनाव का माहौल बनता है। ऐसे पौधे आपसी मतभेद बढ़ाने का भी काम करते हैं। इसलिए इसे लगाने से बचना चाहिए।
शास्त्रों के अनुसार घर में बबूल का पौधा लगाने से विवाद बढ़ता है। इससे परिवार के सदस्य मानसिक रूप से बीमार होने लगते हैं। घर के आस-पास इसका होना भी अशुभ माना जाता है। इसलिए भी मत लगाएं।