अगर आपको भी ऑफिस में नींद आती है, तो जरूर आजमाए ये तरीके

नई दिल्ली : अच्छी हेल्थ के लिए उचित खानपान, रोजाना एक्सरसाइज और पर्याप्त नींद जरूरी है। लापरवाही बरतने से सेहत पर उल्टा प्रभाव पड़ता है। डॉक्टर्स भी व्यक्ति को रोजाना कम से कम 8 घंटे सोने की सलाह देते हैं। हालांकि, आजकल इंटरनेट का जमाना है। इस दौर में लोग देर रात तक इंटरनेट सर्फिंग करते हैं। इसके चलते अगली सुबह उनकी नींद नहीं खुलती है। अगर खुलती भी है, तो व्यक्ति आधे-अधूरे मन से हर कार्य करता है। इसके बाद व्यक्ति ऑफिस में नींद की समस्या से परेशान रहता है। उन्हें काम करते समय नींद आने लगती है। ऐसा लगभग सभी के साथ होता है। यह सामान्य बात है। इसके लिए विशेष चिंतित होने की जरूरत नहीं है। इन आसान टिप्स को अपनाकर काम करते समय ऑफिस में नींद आने की समस्या को दूर कर सकते हैं। आइए जानते हैं

कॉफी पिएं

लंबे समय तक एक पॉश्चर में रहने से नींद आना लाजमी है। इससे बचने के लिए जब आपको नींद आए, तो उस समय कॉफ़ी ब्रेक लें। कॉफ़ी में कैफीन होता है। इसके सेवन से नींद तुरंत गायब हो जाती है। इसमें, ब्लैक कॉफ़ी ज्यादा फायदेमंद और कारगर साबित होती है।

गाने सुनें

काम करते समय आलस के चलते भी नींद आने लगती है। इससे बचने के लिए गाने का सहारा ले सकते हैं। हालांकि, एक बात का अवश्य ध्यान दें कि लो पिच या सैड सॉन्ग न सुनें। बल्कि रैप म्यूजिक का सहारा लें। इससे नींद गायब हो जाएगी। साथ ही आप बेहतर महसूस करेंगे।

खाने पर ध्यान दें

दोपहर के समय में भरपेट खाना खाने से नींद आती है। इसके लिए आपको लाइट लंच लेना चाहिए। वहीं, लंच में दही के सेवन से बचना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि दही के सेवन करने के बाद नींद आने की संभावना अधिक बढ़ जाती है। इसके लिए आपको लाइट लंच लेकर नियमित अंतराल पर फ्रूट्स या स्नैक्स खाने चाहिए।

रात में पर्याप्त नींद जरूर लें

देर रात मोबाइल सर्फिंग करने से नींद पूरी नहीं होती । इसके चलते अगले दिन नींद आने की शिकायत बढ़ जाती है। इसके लिए रोजाना कम से कम 8 घंटे जरूर सोना चाहिए। एक चीज अवश्य ध्यान रखें कि न ज्यादा और न ही कम नींद लें। इससे काम करते समय नींद आने की संभावना काम हो जाती है। इसके अलावा, पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।

 

क्यों मुस्लिम देशों की आपत्ति पर भारत को तुरंत लेना पड़ा एक्शन, जानिए 5 बड़े कारण

 

Tags

best sleeping positionbest sleeping position for neck paingtps sleepingpregnancy sleeping tipsshoulder surgery sleeping tipsside sleepingsleep tipsSleepingsleeping musicsleeping on your back
विज्ञापन