September 19, 2024
  • होम
  • इम्यूनिटी से स्किन तक, शहद और लहसुन साथ मिलाकर खाने से मिलते हैं कई लाभ

इम्यूनिटी से स्किन तक, शहद और लहसुन साथ मिलाकर खाने से मिलते हैं कई लाभ

नई दिल्ली: लहसुन और शहद दोनों ऐसी चीज है जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। इनमें मौजूद औषधीय गुण शरीर को कई बीमारियों से बचाता है। ये दोनों चीजें साथ खाना और भी फायदेमंद साबित होता है।

जानिए इसे खाने के क्या लाभ हैं

ये औषधीय मिश्रण है जो साथ मिलकर एक शक्तिशाली और अधिक फायदेमंद बनता है।

-लहसुन और शहद खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है, इस मिश्रण में एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाई जाती है। इसे खाने से शरीर को वायरस और संक्रमण से लड़ने में मदद मिलती है।

-सर्दी और जुकाम में राहत, ये मिश्रण एंटीवायरल गुणों से भरपूर होता है, इससे नाक बहना, गले की खराश और खांसी की समस्या से राहत मिलती है।

-शहद में एंटी-इंफ्लामेटरी गुण मौजूद होते हैं, इससे गले में हुई सूजन कम होती है। साथ ही गार्लिक एंटी बैक्टीरियल फूड आइटम है जो गले के बैक्टीरिया को खत्म करता हैं।

-इन दोनों को साथ खाने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है, शहद में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो ब्लड सेल्स को हेल्दी रखता है, लहसुन सेल्स की रिपेयरिंग करने में मदद करता है।

-लहसुन और शहद का मिश्रण खाने से पाचन क्रिया मजबूत होती है, इससे पेट फूलने, गैस और कब्ज की समस्या दूर होती है।

-ये मिश्रण आपकी स्किन को हेल्दी रखता है, इससे त्वचा पर आए मुंहासे, दाग-धब्बे और सूजन कम होती है।

ऐसे करें इसका सेवन

सबसे पहले लहसुन की कलियों का छिलका निकालकर धो लें,  लहसुन का पानी सूखने के बाद इन्हें शहद में डुबोकर रखें। आप इसे एयर टाइट कंटेनर में रातभर रख सकते हैं। रोज 2-3 शहद वाले लहसुन खाना फायदेमंद होगा।

Also Read…

ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए महिलाएं अपना सकती हैं ये घरेलू नुस्खे, ग्रोथ का है बेस्ट तरीका

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन