Home Tips: बदबूदार मोजों से हैं परेशान? अपनाएं ये आसान उपाय

मोजों की बदबू हर घर में एक आम समस्या है। जब लोग दिनभर के काम के बाद घर आते हैं और जूते-मोजे खोलते हैं, तो मोजों से गंदी बदबू आने लगती है

Home Tips if troubled by smelly socks Adopt these easy solutions
inkhbar News
  • August 1, 2024 4:09 pm Asia/KolkataIST, Updated 8 months ago

Home Tips: मोजों की बदबू हर घर में एक आम समस्या है। जब लोग दिनभर के काम के बाद घर आते हैं और जूते-मोजे खोलते हैं, तो मोजों से गंदी बदबू आने लगती है। अगर आप भी अपने हस्बैंड या बच्चों के मोजे की बदबू से परेशान हैं, तो इन आसान टिप्स को अपना सकती हैं।

खुशबूदार पाउडर का इस्तेमाल करें

मोजे पहनने से पहले पैरों में खुशबूदार पाउडर लगाएं। इससे बदबू नहीं आएगी और पैरों में ताजगी बनी रहेगी। साथ ही, हमेशा सिंथेटिक मोजों की जगह कॉटन मोजों का चयन करें और हर तीन से चार महीने में मोजे बदलें।

सफेद सिरके का उपयोग करें

मोजे धोते समय सफेद सिरके का इस्तेमाल करें। इससे मोजों की गंदगी और बदबू दूर होगी।

टी बैग का प्रयोग करें

गर्म पानी में टी बैग डालें और थोड़ा ठंडा होने दें। फिर इस पानी में मोजे धोएं। इससे मोजों में ताजगी बनी रहेगी।

बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करें

पानी में थोड़ा बेकिंग सोडा मिलाकर उसमें मोजे कुछ देर के लिए भिगो दें। फिर मोजे अच्छे से धो लें। इससे गंदगी और बदबू दोनों ही दूर होंगी।

संतरे के छिलके का उपयोग करें

संतरे के छिलके को पानी में कुछ देर के लिए डालें और फिर इस पानी में मोजे धोएं। इससे मोजों में खुशबू आएगी और बदबू दूर होगी।

इन सभी टिप्स को अपनाकर आप मोजों की बदबू और गंदगी से छुटकारा पा सकते हैं और मोजों को ताजगी और खुशबूदार बना सकते हैं।

 

ये भी पढ़ें: Home Tips: बरसात में सूखा है तुलसी का पौधा? आजमाएं ये घरेलू नुस्खे