September 23, 2024
  • होम
  • सुबह खुलकर नहीं होता पेट साफ, जीवनशैली में करें ये 7 बदलाव, कब्ज से मिलेगा छुटकारा

सुबह खुलकर नहीं होता पेट साफ, जीवनशैली में करें ये 7 बदलाव, कब्ज से मिलेगा छुटकारा

  • WRITTEN BY: Anjali Singh
  • LAST UPDATED : September 23, 2024, 5:54 pm IST

नई दिल्ली: बहुत से लोग सुबह उठकर शौच जाने में परेशानी महसूस करते हैं। पेट ठीक से साफ नहीं होता और बार-बार टॉयलेट जाने की इच्छा होती है। अगर आपको भी यह समस्या है, तो यह कब्ज का संकेत हो सकता है। कब्ज लंबे समय तक रहने से गैस, अपच और पेट में भारीपन जैसी समस्याएं हो सकती हैं, और यह बवासीर जैसी गंभीर बीमारियों का कारण भी बन सकती है।

अच्छी बात यह है कि कुछ सरल जीवनशैली के बदलाव से आप इस समस्या से राहत पा सकते हैं। कब्ज से छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह के चूर्ण और दवाओं का सेवन करते हैं, जो अधिक मात्रा में लेने पर स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकते हैं। डायटीशियन मनप्रीत कालरा ने कब्ज से बचने के लिए कुछ आसान टिप्स दिए हैं, जिन्हें अपनाकर आप इस परेशानी से छुटकारा पा सकते हैं।

1. सुबह एलोवेरा जूस पिएं

सुबह खाली पेट एलोवेरा जूस पीने से कब्ज की समस्या में राहत मिल सकती है। एलोवेरा एक प्राकृतिक लैक्सेटिव होता है, जो पेट के मूवमेंट को बेहतर बनाता है और मल त्यागने में मदद करता है।

2. स्क्वाट पोजीशन में बैठें

जब भी आप शौच के लिए जाएं, तो कोशिश करें कि स्क्वाटिंग पोजीशन में बैठें। यह पोजीशन रेक्टल मसल्स को रिलैक्स करती है और मल त्याग को आसान बनाती है। इससे पेट पूरी तरह साफ हो सकता है।

3. फाइबर युक्त नाश्ता करें

अपने नाश्ते में फाइबर से भरपूर चीजें जैसे ओट्स चीला, मिलेट चीला और सब्जियां शामिल करें। फाइबर मल को भारी बनाता है, जिससे कब्ज की समस्या कम होती है और पेट सही तरीके से साफ होता है।

4. पपीता खाएं

नाश्ते के बाद या लंच के बीच एक कटोरी पपीता खाएं। पपीता पेट के मूवमेंट को नियमित करता है और कब्ज से राहत दिलाने में मदद करता है।

5. छिलके वाले फल खाएं

ऐसे फलों का सेवन करें जिनके ऊपर छिलका होता है, जैसे सेब, आड़ू, और आलूबुखारा। इन फलों में मौजूद फाइबर आंतों में बैक्टीरिया के संतुलन को बेहतर करता है और पाचन तंत्र को सुचारू बनाता है।

6. एप्पल साइडर विनेगर का सेवन करें

खाने से 30 मिनट पहले 1 बड़ा चम्मच एप्पल साइडर विनेगर पानी में मिलाकर पिएं। इससे पाचन क्रिया में सुधार होता है और पेट में एसिड का स्तर सही रहता है, जिससे खाना आसानी से पचता है।

7. हल्की पकी सब्जियां खाएं

कच्ची सब्जियों के बजाय हल्की भुनी या भाप में पकी सब्जियां खाएं। यह सब्जियां पचने में आसान होती हैं और मल को सख्त बनाकर बाउल मूवमेंट को सुधारने में मदद करती हैं।

अगर आप इन 7 आसान बदलावों को अपनी दिनचर्या में शामिल करेंगे, तो कब्ज की समस्या से जल्द ही राहत पा सकते हैं। स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर पेट से जुड़ी समस्याओं से हमेशा के लिए छुटकारा पाएं।

 

ये भी पढ़ें: कैंसर होने से पहले शरीर देता है ये 5 संकेत, 90% लोग कर देते हैं नज़रअंदाज!

ये भी पढ़ें: कोरोना के बाद अब सुपरबग्स का कहर! बन सकते हैं अगली घातक महामारी, जानें कितना बड़ा है खतरा

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन

लेटेस्ट खबरें

अमेरिका में बोले पीएम मोदी- इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में साल 2030 तक 500 बिलियन अमेरिकी डॉलर करना हमारा लक्ष्य है
तिरुपति बालाजी विवाद के बाद वृंदावन में छापा: दुकानदार भागे, प्रसाद की गुणवत्ता पर उठे सवाल
बालासाहेब की आंखों का तारा रहे दोनों पोते अब बने सियासी दुश्मन! महाराष्ट्र में ठाकरे भाइयों के बीच जंग
उत्तर प्रदेश में अवैध निर्माण पर योगी सरकार की सख्ती, छोटे शहरों में मास्टर प्लान की तैयारी
महाराष्ट्र में मुंह दिखाने लायक नहीं रही बीजेपी! उद्धव से जा मिला मोदी-शाह का ये करीबी नेता
लापता लेडीज के ऑस्कर में चुने जाने के बाद, जानें आमिर खान ने क्या बोला
मनमानी से घर बनाने वाले सावधान! सरकार का ये नियम नहीं माना तो टूटेगा आपका मकान