महीला कंडोम: क्या आप जानते हैं इसका सही इस्तेमाल और फायदे?

नई दिल्ली: सेक्स हमेशा से इंसानी जीवन का अहम हिस्सा रहा है, जिससे न सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक संतुष्टि भी मिलती है। आज के दौर में, अनचाहे गर्भ और यौन संचारित बीमारियों (STI) जैसे एड्स से बचने के लिए कंडोम का इस्तेमाल काफी आम हो गया है। पहले कंडोम केवल पुरुषों के लिए उपलब्ध थे, लेकिन अब महिलाओं के लिए भी कंडोम आ चुके हैं। आइए, जानते हैं महिला कंडोम के बारे में विस्तार से।

महिला कंडोम क्या होता है?

महिला कंडोम एक ऐसा गर्भनिरोधक साधन है जिसे महिलाएं आंतरिक रूप से पहनती हैं। यह एक रबड़ या प्लास्टिक की नली होती है, जिसके दोनों सिरों पर अंगूठी होती है। यह पुरुष कंडोम की तरह ही काम करता है, लेकिन इसे महिला खुद अपने शरीर के अंदर पहनती है।

महिला कंडोम का उपयोग कैसे करें?

महिला कंडोम का इस्तेमाल बहुत आसान है:

1. सबसे पहले, कंडोम की छोटी अंगूठी को अपनी योनि के अंदर धीरे से डालें।

2. बड़ी अंगूठी योनि के बाहर रहती है, जो कंडोम को अपनी जगह पर बनाए रखती है।

3. संभोग के बाद, बड़ी अंगूठी को धीरे से खींचकर कंडोम को बाहर निकालें। यह कंडोम योनि में शुक्राणु के प्रवेश को रोकता है और गर्भधारण या यौन संक्रमण से बचाव करता है।

महिला कंडोम के प्रकार

महिला कंडोम कई डिज़ाइन और आकार में आते हैं, जो अलग-अलग शारीरिक जरूरतों और पसंद के अनुसार होते हैं। भारत में सबसे ज़्यादा लोकप्रिय क्यूपिड कंडोम है, जिसे आसानी से खरीदा जा सकता है।

महिला कंडोम के फायदे

1. अनचाहे गर्भ से बचाव: महिला कंडोम गर्भधारण रोकने में उतना ही प्रभावी है जितना पुरुष कंडोम।

2. संक्रमण से सुरक्षा: यह यौन संचारित संक्रमणों (STI) और HIV जैसी बीमारियों से भी बचाव करता है।

3. एचआईवी से अधिक सुरक्षा: महिला कंडोम HIV के खिलाफ 90-95% तक सुरक्षा प्रदान करता है, जबकि पुरुष कंडोम 80-85% तक।

4. शुक्राणुओं को रोकना: यह कंडोम शुक्राणु को योनि में प्रवेश करने से रोकता है, जिससे गर्भधारण और संक्रमण का खतरा कम हो जाता है।

महिला कंडोम एक बेहतरीन विकल्प है जो महिलाओं को यौन संबंधों में सुरक्षा और नियंत्रण देता है। इसका सही तरीके से उपयोग करके महिलाएं सुरक्षित यौन जीवन का आनंद ले सकती हैं और अनचाहे गर्भ या संक्रमणों से बच सकती हैं।

 

ये भी पढ़ें: टोक्यो में सिफलिस वायरस का कहर, नवजात शिशु भी चपेट में, जानें लक्षण और बचाव

ये भी पढ़ें:चिया सीड्स को इन चीजों के साथ कभी ना करें सेवन, होगी तबियत खराब

Tags

Female CondomFemale Condom Benefitsfemale healthhealth benefitsHealth Tipshindi newsinkhabarlifestyleSafety Tips
विज्ञापन