September 8, 2024
  • होम
  • सफेद या भूरा कौन सा अंडा है फायदेमंद, ये रहा फैक्ट चैक

सफेद या भूरा कौन सा अंडा है फायदेमंद, ये रहा फैक्ट चैक

नई दिल्ली: अंडे ब्रेकफास्ट का सबसे अहम हिस्सा माना जाता है। इसे लोग रोजाना खाना पसंद करते हैं। मार्केट में दो तरह के अंडे मिलते हैं, सफेद और ब्राउन इनमें से ज्यादा पौष्टिक कौन सा है।

अंडा प्रोटीन और न्यूट्रिशन से भरपूर फूड आइटम है। अंडे हर उम्र के लोग खा सकते हैं। ये एक प्रमुख नाश्ते के रूप में सबसे ज्यादा खाया जाता है। आपने दो प्रकार के अंडे देखे होंगे व्हाईट एग और ब्राउन एग। इन दोनों में से किस में प्रोटीन ज्यादा होता है।

कौन सा अंडा है फायदेमंद?

ज्यादा तर लोगों का मानना हैं कि भूरे अंडे सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं जबकि साइंस ने ऐसी कोई बात साबित नहीं की है। अंडे का पोषण उसका रंग, साइज या वजन नहीं बताता है। दोनों अंडे सेहत के मायनों में समान पाए जाते हैं. अंडे का प्रोटीन उसे देने वाली मुर्गी पर निर्भर होता है.।

बाजार में किसकी डिमांड है?

आजकल लोग ब्राउन चीजों को ज्यादा महत्व देने लगे हैं, जैसे ब्राउन ब्रेड, ब्राउन राइस वैसे ही ब्राउन अंडे। सफेद की तुलना में ब्राउन अंडे की डिमांड ज्यादा देखी जाती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि लोग इस अंडे को अधिक पौष्टिक मानते हैं। इन अंडों के दाम भी सफेद से ज्यादा है।

क्यों महंगे मिलते हैं भूरे अंडे?

भूरे अंडे सफेद से ज्यादा महंगे मिलते हैं वहीं बाजार में डिमांड होने के बाद भी ये कम मात्रा में ही आते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि भूरे अंडे देने वाली मुर्गियों की नस्ल अलग है और इस नस्ल की मुर्गियां अब कम होती जा रही हैं। ये मुर्गियां आम मुर्गियों से ज्यादा भोजन करती है।

अंडों के बीच अंतर

हालांकि, स्वास्थ्य के मामले में दोनों अंडों में कोई ज्यादा अंतर नहीं है। सफेद अंडे की जर्दी हल्के पीले रंग की होती है और भूरे अंडे की जर्दी गहरी पीली होती हैं।दाम की बात करें तो सफेद अंडे कम पैसों में मिल जाते हैं। आप अपनी पसंद के अनुसार अंडे खा सकते हैं।

Also Read…

सिर्फ 1 महीने में पाए PCOD से राहत, बस करना होगा ये काम

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन