September 19, 2024
  • होम
  • भारत में लग्जरी क्रूज का मजा: घूमने की 5 शानदार जगहें

भारत में लग्जरी क्रूज का मजा: घूमने की 5 शानदार जगहें

  • WRITTEN BY: Anjali Singh
  • LAST UPDATED : July 13, 2024, 7:17 pm IST

Travel Tips: अगर आपका सपना है क्रूज पर घूमने का, तो भारत में कई शानदार जगहें हैं जहां आप लग्जरी क्रूज का मजा उठा सकते हैं। केरल के बैकवाटर्स से लेकर अंडमान और निकोबार द्वीप समूह तक, भारत में कई खूबसूरत स्थान हैं जहां आप अपनी छुट्टियों को यादगार बना सकते हैं। आइए जानते हैं इन खास जगहों के बारे में…

केरल के बैकवाटर्स में हाउसबोट क्रूज

केरल के बैकवाटर्स अपने शांत और खूबसूरत नजारों के लिए मशहूर हैं। यहां आप हाउसबोट क्रूज का आनंद ले सकते हैं। नारियल के पेड़ों से घिरे पानी के रास्तों और हरे-भरे गांवों का नजारा आपको एक अलग ही दुनिया का एहसास कराएगा।

मुंबई से अरब सागर का क्रूज

मुंबई में आप अकेले या अपनी फैमिली के साथ अरब सागर पर क्रूज का मजा ले सकते हैं। मुंबई के अरब सागर से आप कई तरह के क्रूज ट्रिप्स पर जा सकते हैं, जैसे दिनभर क्रूज, रातभर क्रूज, या वीकेंड क्रूज। वही आप मुंबई से अलीबाग, गोवा और लक्षद्वीप तक की यात्रा भी कर सकते हैं।

गोवा में मांडोवी नदी पर क्रूज

गोवा अपने बीच और पार्टी लाइफ के लिए जाना जाता है, लेकिन यहां आप शानदार क्रूज का मजा भी ले सकते हैं। मांडोवी नदी पर सनसेट क्रूज या डिनर क्रूज का आनंद उठाकर अपने गोवा ट्रिप को और भी खास बना सकते हैं।

सुंदरबन में जंगल और नदी का क्रूज

सुंदरबन में क्रूज का अनुभव बहुत ही खास और रोमांचक होता है। यहां जंगलों और नदियों के बीच सफर करते हुए किंगफिशर जैसे खूबसूरत पक्षी, तैरते मगरमच्छ और रॉयल बंगाल टाइगर को देख सकते हैं। यह जगह आपकी यात्रा को अविस्मरणीय बना देगी।

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में समुद्री क्रूज

अंडमान और निकोबार द्वीप पर आप ग्रुप में क्रूज ट्रिप्स का मजा ले सकते है। यहां के नीले समुद्र, अच्छी हवा और साफ-सुथरे बीच आपको एक अलग ही दुनिया में ले जाएंगे। पोर्ट ब्लेयर से हैवलॉक आइलैंड तक का क्रूज ट्रिप बहुत ही रोमांचक होता है।

 

ये भी पढ़ें: बच्चों में गूंगेपन का खतरा: इन आदतों से रहें सावधान

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन