October 23, 2024
Advertisement
  • होम
  • लाइफस्टाइल
  • शरीर में इन कमियों के कारण लोगों का कद रह जाता है छोटा, क्या ये कमी आप में तो नहीं?
शरीर में इन कमियों के कारण लोगों का कद रह जाता है छोटा, क्या ये कमी आप में तो नहीं?

शरीर में इन कमियों के कारण लोगों का कद रह जाता है छोटा, क्या ये कमी आप में तो नहीं?

  • Google News

नई दिल्ली: धरती पर विभिन्न प्रकार के इंसान हैं, जिनकी शारीरिक विशेषताएं भिन्न-भिन्न होती हैं। कोई बहुत गोरा होता है, तो कोई काला। किसी का कद बहुत लंबा होता है, तो कोई छोटा होता है। इसी तरह शरीर की बनावट और रंग-रूप के पीछे विज्ञान का होता है। इसी विज्ञान के कारण कुछ लोगों का कद छोटा रह जाता है, तो कुछ बहुत लंबे हो जाते हैं। आइए जानते है ऐसा क्या कारण और ऐसी क्या कमियां है जिससे किसी व्यक्ति की लंबाई नहीं बढ़ पाती और वहीं रुक जाती है.

लंबाई न बढ़ने की वजह

किसी व्यक्ति का कद छोटा रहने के पीछे कई कारण हो सकत हैं। सबसे प्रमुख कारण आनुवंशिकी है। अगर किसी के माता-पिता का कद छोटा है, तो संभावना है कि उनके बच्चों का कद भी कम रह जाए। यह अक्सर देखा जाता है कि जिन परिवारों में माता-पिता का कद छोटा होता है, वहां बच्चों की लंबाई भी कम होती है।

इसके अलावा, पोषण की कमी भी एक बड़ा कारण हो सकता है। शारीरिक विकास के लिए उचित पोषण आवश्यक है। खासकर बचपन और किशोरावस्था में, जब शरीर तेजी से बढ़ता है। अगर इस दौरान शरीर को जरूरी पोषण न मिले, तो इसका असर सीधा लंबाई पर पड़ता है।

Health Tips

पोषक तत्वों की कमी

शरीर को सही तरीके से विकास के लिए कुछ पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। अगर इस दौरान शरीर को प्रोटीन, विटामिन और खनिजों की कमी का सामना करना पड़े, तो यह लंबाई पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। प्रोटीन की कमी से मांसपेशियों का विकास रुक सकता है, जबकि कैल्शियम, विटामिन डी और जिंक जैसे तत्व हड्डियों के विकास के लिए आवश्यक होते हैं। इनकी कमी से हड्डियों का विकास रुक सकता है और लंबाई प्रभावित हो सकती है।

हार्मोन की भूमिका

लंबाई को बढ़ाने में हार्मोन का योगदान भी अहम होता है। ग्रोथ हार्मोन, जो पिट्यूटरी ग्लैंड द्वारा उत्पन्न होता है, शरीर की लंबाई और विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अगर किसी व्यक्ति में ग्रोथ हार्मोन की कमी हो जाती है, तो उसका कद छोटा रह सकता है।

लंबाई बढ़ाने के उपाय

लंबाई बढ़ने की सबसे सही उम्र 11 से 17 साल की होती है। इस दौरान शरीर तेजी से विकसित होता है और अगर शरीर को उचित पोषण मिले, तो लंबाई बढ़ने की संभावना रहती है। इस दौरान पर्याप्त प्रोटीन, विटामिन और कैल्शियम लेना जरूरी है। अगर किसी बच्चे की लंबाई नहीं बढ़ रही हो, तो इस उम्र के दौरान चिकित्सक से परामर्श लेना जरूरी है।

ये भी पढ़ें: नींबू जैसा दिखने वाले इस फल में है गुणों का खजाना, देगा शरीर को इतने लाभ जानकर जानकर चौंक जाएंगे

Tags

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन

लेटेस्ट खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन