• होम
  • लाइफस्टाइल
  • महाशिवरात्रि के दिन जरूर ये तरल पदार्थ, शारीरिक रोगों से मिलेगी मुक्ति

महाशिवरात्रि के दिन जरूर ये तरल पदार्थ, शारीरिक रोगों से मिलेगी मुक्ति

महाशिवरात्रि पर व्रत रखने से शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो सकती है, जिससे थकान महसूस होने लगती है। छाछ में मौजूद प्रोबायोटिक्स पेट को स्वस्थ रखते हैं। डिहाइड्रेशन की कमी से बचाते हैं। सौंफ को पानी में भिगोकर पीने से शरीर में ताजगी बनी रहती है.

Maha Shivratri 2025
inkhbar News
  • February 26, 2025 1:55 pm Asia/KolkataIST, Updated 1 month ago

नई दिल्ली: महाशिवरात्रि पर व्रत रखने से शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो सकती है, जिससे थकान महसूस होने लगती है। जब आपको व्रत के समय थकान महसूस हो तो आप पानी के अलावा कुछ ऐसे तरल पदार्थों का सेवन कर सकते है जो शरीर को एनर्जी देने के साथ-साथ स्वादिष्ट भी होते है। यह तरल पदार्थ हमारे शरीर को नमी प्रदान करते हैं।

पेट को मिलेगी ठंडक

व्रत के समय आप नारियल पानी का सेवन कर सकते हैं। नारियल पानी में नेचुरल इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं, जो शरीर को तुरंत ऊर्जा देते हैं। यह पेट को ठंडक पहुंचाते हैं। इसके साथ शरीर को डिटॉक्स करने में भी मदद करता है। व्रत के दौरान इसका सेवन करने से कमजोरी नहीं होती है।

 coconut water

बेल फल का जूस भी आप व्रत में पी सकते है। बेल शरीर को ठंडक प्रदान करता है। साथ ही पेट को स्वस्थ बनाने में भी मदद करता है। इसके शरबत में गुड़ मिलाकर पीने से शरीर को आवश्यक पोषक तत्व मिलते हैं। यह व्रत के दौरान पेट से जुड़ी समस्याओं से भी बचा सकता है।

बेल जूस

पाचन में मिलेगी मदद

सौंफ को पानी में भिगोकर पीने से शरीर में ताजगी बनी रहती है। सौंफ का पानी पाचन में मदद करता है। सौंफा के पानी का सेवन डिहाइड्रेशन को रोकने में सहायक होता है। महाशिवरात्रि के व्रत में यह शरीर को हल्का बनाए रखता है।

सौंफ का पानी

नींबू पानी न केवल शरीर को हाइड्रेट करता है, बल्कि यह पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाता है। इसमें शहद या सेंधा नमक मिलाकर पीने से यह इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को पूरा करता है। साथ ही दिनभर शरीर एक्टिव रख सकता है।

Nimbu Pani

नहीं होगा डिहाइड्रेशन

छाछ में मौजूद प्रोबायोटिक्स पेट को स्वस्थ रखते हैं। डिहाइड्रेशन की कमी से बचाते हैं। व्रत में इसका सेवन करने से शरीर को इंस्टेंट एनर्जी मिलती है। छाछ पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। इन 5 हाइड्रेटिंग ड्रिंक्स को अपनाकर आप महाशिवरात्रि पर डिहाइड्रेशन की कमी से बच सकते है और पूरे दिन शिव भक्ति में लीन रह सकते हैं।

ये भी पढ़ें: प्राजक्ता कोली और वृषांक ने लिए सात फेरे, फैंस ने जमकर बरसाया प्यार, तस्वीरें वायरल