• होम
  • लाइफस्टाइल
  • क्या आप जानते हैं, ड्राई फ्रूट खाने का सही तरीका, जानें कितने घंटे तक भिगोना चाहिए और कैसे खाना होगा फायदेमंद

क्या आप जानते हैं, ड्राई फ्रूट खाने का सही तरीका, जानें कितने घंटे तक भिगोना चाहिए और कैसे खाना होगा फायदेमंद

ड्राई फ्रूट्स सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं, लेकिन इन्हें सही तरीके से न खाया जाए तो इनका पूरा लाभ नहीं मिल पाता। भीगे हुए ड्राई फ्रूट्स खाने से न केवल पोषक तत्वों का अवशोषण बेहतर होता है, बल्कि यह पाचन को भी आसान बनाते हैं।

dry fruits
inkhbar News
  • February 26, 2025 3:12 pm Asia/KolkataIST, Updated 1 month ago

नई दिल्ली: ड्राई फ्रूट्स सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं, लेकिन इन्हें सही तरीके से न खाया जाए तो इनका पूरा लाभ नहीं मिल पाता। भीगे हुए ड्राई फ्रूट्स खाने से न केवल पोषक तत्वों का अवशोषण बेहतर होता है, बल्कि यह पाचन को भी आसान बनाते हैं। लेकिन सवाल यह उठता है कि इन्हें कितने घंटे तक भिगोना चाहिए और कौन सा तरीका सबसे अधिक लाभकारी होता है? आइए, विस्तार से जानते हैं।

ड्राई फ्रूट्स को भिगोने का सही समय

बादाम को 6 से 8 घंटे रातभर भिगोकर सुबह छिलका उतारकर खाएं। अखरोट को 6 से 8 घंटे भीगने के बाद नरम हो जाता है, जिससे पाचन आसान होता है। काजू को 4 से 5 घंटे ज्यादा समय भिगोने से यह बहुत ज्यादा नरम हो सकता है। वहीं अंजीर को 6 से 8 घंटे इसे रातभर पानी में रखने से इसमें मौजूद घुलनशील फाइबर सक्रिय हो जाते हैं। इसके अलावा किशमिश को 5 से 6 घंटे भिगोने से इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स ज्यादा प्रभावी हो जाते हैं। छुआरो को 6 से 8 घंटे भिगोने से यह नरम होकर पाचन में आसान हो जाते हैं।

ड्राई फ्रूट्स खाने का सही तरीका

भीगे हुए ड्राई फ्रूट्स को सुबह खाली पेट खाने से शरीर को अधिक लाभ मिलता है। यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद करता है और दिनभर ऊर्जा बनाए रखता है। बादाम का छिलका टैनिन से भरपूर होता है, जो पोषक तत्वों के अवशोषण को रोक सकता है। इसलिए इसे भिगोकर छिलका हटाकर खाना फायदेमंद होता है। किशमिश और अंजीर को सुबह सबसे पहले खाएं। यह शरीर को डिटॉक्स करता है और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करता है। अखरोट और काजू को नाश्ते में शामिल करें। यह दिमागी सेहत के लिए लाभकारी होते हैं और मानसिक एकाग्रता को बढ़ाते हैं। छुआरे को गर्म दूध में डालकर खाएं। यह शरीर को गर्म रखने और हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है।

ड्राई फ्रूट्स भिगोने के फायदे

पानी में भिगोने से ड्राई फ्रूट्स नरम हो जाते हैं, जिससे इन्हें चबाना और पचाना आसान होता है। भीगने से ड्राई फ्रूट्स में मौजूद एंटी-न्यूट्रिएंट्स कम हो जाते हैं, जिससे शरीर अधिक मात्रा में विटामिन और मिनरल्स अवशोषित कर सकता है। यह जल्दी ऊर्जा प्रदान करते हैं, जिससे शरीर दिनभर एक्टिव रहता है। बादाम और अखरोट में हेल्दी फैट्स होते हैं, जो भूख को नियंत्रित रखते हैं और वजन को संतुलित करने में सहायक होते हैं। ड्राई फ्रूट्स में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और ओमेगा-3 फैटी एसिड दिल को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं।

Also Read

एक बच्चे की बलि से मिलेगा छुपा धन, ठीक होगी मां की तबियत, तांत्रिक के कहने पर किया ये कांड

Tags

Dry Fruits