September 17, 2024
  • होम
  • डायबिटीज के मरीजों को जरूर खाना चाहिए ये हरा पत्ता, खाली पेट खाने से कंट्रोल रहता शुगर लेवल

डायबिटीज के मरीजों को जरूर खाना चाहिए ये हरा पत्ता, खाली पेट खाने से कंट्रोल रहता शुगर लेवल

नई दिल्ली: डायबिटीज के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इन लोगों को शुगर कंट्रोल करने के लिए कई तरह के बदलाव करने होते हैं। शुगर पेशेंट्स के लिए तुलसी का पत्ता कैसे फायदेमंद है। जानिए।

डायबिटीज की बीमारी को किसी दवाई के सहारे हमेशा के लिए ठीक नहीं किया जा सकता है। लोग इसे अपनी जीवनशैली में बदलाव, स्वस्थ खानपान और अच्छी आदतों से सुधार सकते हैं। डायबिटीज की बीमारी का इलाज सिर्फ दवाओं में नहीं आयुर्वेद में भी मौजूद है। जैसे तुलसी के पत्ते, जो डायबिटीज में काफी असरदार माना गया है।

डायबिटीज का इलाज तुलसी में

भारत में तुलसी के पत्ते को गुणकारी आज से नहीं सदियों से माना गया है। तुलसी के पत्तों को सेहतमंद पत्ते कहते हैं। इन पत्तों में एंटीबैक्टीरियल, एंटी इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज के साथ फाइबर भी मौजूद है। तुलसी के पत्ते डायबिटिक फ्रेंडली भी है। इन पत्तों के रोज सेवन से शरीर में ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है। तुलसी के पत्तों को खाने से शरीर रोग मुक्त रहता है, ये पत्ते कफ, अस्थमा जैसी सांस की बीमारियों में प्रभावी माना गया है। ये हरे पत्ते आपको वायरल बीमारियों जैसे सर्दी-जुकाम से भी बचाता है।

कैसे करें इसका सेवन?

तुलसी के पत्तों को खाने का बेस्ट तरीका है सुबह खाली पेट इसका सेवन किया जाए, आप इसके 4-5 पत्तों को रोज खाली पेट खा सकते हैं। तुलसी के पत्तों को पानी में उबालकर तुलसी चाय बनाकर खाली पेट पी सकते हैं। स्वाद बढ़ाने के लिए इस चाय में 2-3 काली मिर्च भी डाल दें।

Also Read…

त्वचा की हर समस्या का इलाज है ये आयुर्वेदिक पाउडर, दूर करेगा चेहरे से दाग-धब्बे और पिंपल्स

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन